अधीक्षण अभियन्ता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं अधीक्षण अभियन्ता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी को 25 मार्च को दोपहर 12 बजे से सांय 6 बजे तक पानी की अतिरिक्त आपूर्ति करने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को थाना रामगंज, माणकचौक ब्रह्मपुरी, शास्त्रीनगर, कोतवाली, मालवीय नगर, लालकोठी, आदर्शनगर, मानसरोवर, सांगानेर, वैशालीनगर एवं पुलिस कंट्रोलरूम जयपुर पर एंबुलेंस वाहन मय चिकित्साधिकारी, नर्सिंग स्टाफ एवं जरूरी दवाएं तैनात करने के निर्देश दिये गए हैं।