जयपुर

Jaipur Bus Fire: बस की छत पर रखे थे गैस सिलेंडर, हादसा विद्युत लाइन से नहीं… बिजली विभाग ने दी सफाई

Jaipur Bus Fire: जयपुर के मनोहरपुर बस हादसे को लेकर डिस्कॉम प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है। डिस्कॉम ने बताया कि बस हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से नहीं हुआ। बस कच्चे रास्ते से जा रही थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2025, 6:10 AM IST
jaipur Bus Fire
जयपुर बस हादसा (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। जिले के मनोहरपुर के टोडी गांव में ईंट भट्ठे पर जाते समय 11 हजार केवी की बिजली लाइन से आग लगने के हादसे के बाद डिस्कॉम प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है। प्रबंधन ने 11 केवी बिजली लाइन की कम उंचाई होने से हादसा होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

प्रबंधन ने कहा है कि सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के रेग्युलेशन 2023 के मापदंडों के अनुसार आम रास्तों के अतिरिक्त बिजली की लाइन 15 फीट होनी चाहिए जबकि मौके पर लाइन की उंचाई 17 फीट थी । ऐसे में यह कहना उचित नहीं है कि हादसा विद्युत लाइन के कम उंचाई पर होने की वजह से हुआ।

डबल डेकर थी बस

डिस्कॉम प्रबंधन ने कहा कि जिस बस में यह हादसा हुआ यह डबल डेकर स्लीपर बस थी और बस की छत पर गैस सिलेंडर एवं मोटरसाइकिल व घरेलू सामान भी रखा था। जिनके तारों के सम्पर्क में आने के कारण आग लगने से यह हादसा हुआ।

खेत के रास्ते से जा रही थी बस

जिस रास्ते पर यह बस जा रही थी, वह खेतों एवं ईंट भट्टे तक पहुंचने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला कच्चा मार्ग है, कोई आम रास्ता नहीं है। आग लगते ही संबधित 11 केवी फीडर पर स्थापित ब्रेकर ट्रिप हो गए और सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई।

Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: बीकानेर में कांग्रेस के मदन चौहान बने ​उप जिला प्रमुख, जानिए किस जिले में कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध