जयपुर

Rajasthan: कांग्रेसी नेता के बयान से मची सनसनी, कहा- विधानसभा चुनाव में जयचंदों ने हराया, इनसे बचना होगा

Rajasthan Politics राजस्थान में भले ही विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हों, लेकिन अभी भी कांग्रेस में चल रही अंर्तकलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला जयपुर से सामने आया है, जहां जयपुर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरआर तिवारी का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2024, 5:14 PM IST
rr_tiwari.jpg

rajasthan politics राजस्थान में भले ही विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हों, लेकिन अभी भी कांग्रेस में चल रही अंर्तकलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला जयपुर से सामने आया है, जहां जयपुर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरआर तिवारी का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल तिवारी ने कांग्रेसी नेताओं पर भितरघात का आरोप लगा उन्हें जयचंद कह डाला और इनसे सावधान रहने की सलाह दी।

जयपुर शहर कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम में तिवारी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर सुनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावों में हार जीत चलती रहती है। 8 सीटों में से हमारे 6 साथी हार गए, लेकिन इन्हें हमारे ही साथियों ने हराया है। अब हमें जयचंदों से बचकर रहना होगा, क्योंकि पार्टी में भीतरघात कर हराने का काम करते हैं। ऐसे में हमें प्रण करना पड़ेगा कि संगठन की ताकत बनी रहनी चाहिए।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने कहा कि ऐसे लोग काम तो नहीं करते हैं, लेकिन फोटो खिंचाने के लिए सबसे पहले आ जाते हैं। ये फोटो खिंचवाकर बड़े नेता बन जाते हैं, लेकिन अब हमें पूरा ध्यान लोकसभा चुनाव पर लगाना है, जो कि तीन महीने बाद होने वाले हैं। ऐसे में सभी को संकल्प लेना होगा कि पार्टी जिसको टिकट देगी उसे पूरी ताकत के साथ जिताएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जयचंद किसी भी दल में हो, वो पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। सत्ता में तो आ जाओगे, लेकिन जयचंदों से कैसे बचोगे। गौरतलब है कि आरआर तिवारी खुद हवा महल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे। वे भाजपा के बालमुकुंदाचार्य से हार गए थे।

Published on: