जयपुर

पोता नहीं दे सकती तो घर से निकल, तू हमारे किसी काम की नहीं… बहू ने सास-ससुर और देवर पर लगाए आरोप

Daughter-In-law Harassed For Not Having Son: कहा कि अगर तू पोता नहीं दे सकती है तो हमारे किसी काम की नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2025, 3:16 PM IST
Feature image
जांच करती जयपुर पुलिस की फाइल फोटो: पत्रिका

Jaipur News: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 29 साल की विवाहिता ने चौंकाने वाला मामला दर्ज कराया है। जहां एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने अपनी सास,ससुर, देवर और पति पर प्रताड़ना एवं मारपीट और गाली.गलौज के साथ.साथ चांदी व नकदी चोरी का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद सास-ससुर प्रताड़ित करने लगे। देवर भी उनका साथ देता। कुछ दिन पहले तीनों ने मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। कहा कि अगर तू पोता नहीं दे सकती है तो हमारे किसी काम की नहीं है। ऐसे में उसे घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके बाद भी वे लोग मारपीट करने की धमकी देते रहे। 31 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे वे लोग घर और ताने देने लगे। उसके साथ ही मारपीट की। इस मारपीट के दौरान घर से करीब दो किलो चांदी और तीन लाख रुपए कैश भी चोरी कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सास और ससुर उसके पति को उसके खिलाफ भड़काते हैं और मारने-पीटने के लिए बोलते हैं। पुलिस ने तमाम शिकायतों के बाद सास, ससुर और देवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

Updated on:
6 Jun 2025, 3:16 PM IST
Published on: