जयपुर

Jaipur Deputy Mayor Result : भाजपा की सरोज कंवर बनीं जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर, कांग्रेस के सलमान मंसूरी हारे

Jaipur Deputy Mayor Result : भाजपा की सरोज कंवर जयपुर की डिप्टी मेयर चुनी गई। वे जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर होंगी। कांग्रेस के सलमान मंसूरी पराजित हो गए है।
2 min read
jaipur deputy mayor result update bjp saroj kanwar won salman mansoori lose
Jaipur Deputy Mayor Result : भाजपा की सरोज कंवर व कांग्रेस के सलमान मंसूरी। फाइल फोटो पत्रिका

Jaipur Deputy Mayor Result : भाजपा की सरोज कंवर जयपुर की डिप्टी मेयर चुनी गई। वे जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं। कांग्रेस के सलमान मंसूरी पराजित हो गए। जयपुर नगर उप महापौर के लिए कुल 149 मत पड़े। भाजपा की सरोज कंवर को 91 वोट व कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले।

जयपुर नगर निगम की डिप्टी मेयर पद के लिए दोपहर 2.30 बजे से नगर निगम मुख्यालय में मतदान कराया गया। इस चुनाव में भाजपा की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच सीधा मुकाबला था।

इससे पहले शुक्रवार को हुए महापौर चुनाव में भाजपा के सुनील कोठारी ने कांग्रेस की सुनीता मावर को 29 वोट से हराकर जीत दर्ज की थी। इस प्रकार जयपुर नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर की सीट अब भाजपा के पास आ गई है। जयपुर नगर निगम में 150 पार्षद हैं। भाजपा के पास 78, कांग्रेस के पास 57 और 15 पार्षद निर्दलीय चुने गए हैं।

जानिए कौन हैं सरोज कंवर

जयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा की दावेदार सरोज कंवर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी है। रणजीत रावणा की पत्नी को पहली बार टिकट दिया गया है। भाजपा ने ओबीसी के साथ ही महिला चेहरे को मैदान में उतारा है। अगर सरोज चुनाव जीतती है, तो नगर निगम के इतिहास में वह पहली महिला डिप्टी मेयर होगी। सरोज कंवर वार्ड नम्बर 90 से जीत कर पार्षद बनीं हैं। सरोज कंवर ने कांग्रेस की ममता को 2208 वोटों से हराया था।

कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बारे में जानें

जयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए कांग्रेस से उम्मीदवार सलमान मंसूरी हैं। ये वार्ड नंबर 137 हवा महल विधानसभा क्षेत्र से पार्षद हैं। सलमान दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। इससे पहले उनकी बहन भी पार्षद रह चुकी है। सलमान मंसूरी ने भाजपा के रहीम मंसूरी को 1980 वोटों से हराया था।