जयपुर

जयपुर में दीपावली सजावट: छोटी चौपड़ पर बनेगा क्रूज, ‘भारत की आकाश शक्ति’ और राफेल विमान का मॉडल भी देखने को मिलेगा

राजधानी जयपुर में दीपावली की सजावट का अनोखा नजारा नजर आएगा। छोटी चौपड़ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर 45 फीट लंबा क्रूज और चलता हुआ राफेल विमान दिखेगा। चांदपोल बाजार में ‘भारत की आकाश शक्ति’ स्वागत द्वार बनेगा।

less than 1 minute read
Oct 08, 2025
जयपुर में दीपावली सजावट (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: दीपावली की सामूहिक सजावट में छोटी चौपड़ पर इस बार ऑपरेशन सिंदूर का क्रूज नजर आएगा, जिसमें राफेल विमान भी चलता हुआ दिखाई देगा। यह क्रूज 15 फीट चौड़ा और 45 फीट लंबा होगा। चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की ओर से ‘भारत की आकाश शक्ति’ का स्वागत द्वार तैयार किया जा रहा है।


चांदपोल बाजार में सामूहिक सजावट 18 अक्टूबर को शुरू होगी, इसके साथ ही स्वागत तैयार भी बनकर तैयार हो जाएगा। इस द्वार को बनाने के लिए बंगाल के कारीगर एक महीने से जुटे हुए हैं। स्वागत द्वार में राफेल विमान और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का मॉडल भी देखने को मिलेगा। इसमें 12 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा राफेल विमान चलता नजर आएगा। वहीं, पांच-पांच फीट के दो छोटे राफेल विमान भी देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 5 साल में 568 बच्चे अकाल मौत के शिकार, 80% बच्चों की करंट- डूबने से मौत


पांच दिन तक लाइव नजर आएगा स्वागत द्वार


18 अक्टूबर को बाजार में सामूहिक सजावट शुरू होगी। इसी दिन स्वागत द्वार बनकर तैयार हो जाएगा। पांच दिन तक यह स्वागत द्वार लाइव नजर आएगा। बंगाल के कारीगर इसे बना रहे हैं।

-सुभाष गोयल, अध्यक्ष, चांदपोल बाजार व्यापार मंडल


चौड़ा रास्ता में दीपावली की सजावट में पहली बार पेड़ों को आकर्षण रोशनी से सजाया जाएगा, बाजार में लाइट की थीम भी ग्रीन ही रखी गई है। धनतेरस से पहले लाइटिंग शुरू होगी।

-आलोक गुप्ता, महामंत्री, चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल


चौड़ा रास्ता में दिखेगा लाइट का फव्वारा


चौड़ा रास्ता में दीपावली की सामूहिक सजावट में लोगों को पेड़ ग्रीन रोशनी से जगमग नजर आएंगे। बाजार में स्थित 300 से अधिक पेड़ों को लाइटों से विशेष रूप से सजाया जाएगा। बाजार में बीच में लाइट का फव्वारा दिखाई देगा।


वहीं, पूरे बाजार में डिवाइडर पर सतरंगी रोशनी नजर आएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक भारद्वाज ने बताया कि सामूहिक सजावट में स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Jaipur Gas Cylinder Blast: देखें हादसे की भयावह तस्वीरें, 2 घंटे तक फटते रहे गैस सिलेंडर, टैंकर ड्राइवर की जलकर मौत

Published on:
08 Oct 2025 11:07 am
Also Read
View All

अगली खबर