
Jaipur Good News : जयपुर में रोजाना ऑटो, कैब और ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बढ़ते पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों के बीच मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से उठाते हुए परिवहन विभाग के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रथम की ओर से शहर के निजी सार्वजनिक परिवहन वाहनों की नई किराया सूची तैयार की गई है। इसी महीने इस किराया सूची के लागू होने की संभावना है।
जयपुर में 13 साल बाद किराया संशोधित की गई है। शहर की लाइफलाइन बन चुके ई-रिक्शा और ई-कैब का किराया पहली बार आधिकारिक रूप से तय किया गया है। जहां आम ऑटो शुरुआती एक किमी का 25 लगेगा, वहीं ई-रिक्शा में सफर मात्र 10 से शुरू होगा।
ऑटो-रिक्शा और ऑटो-तांगा के लिए रात्रिकालीन प्रभार रात 10.30 बजे से सुबह 05.00 बजे तक लागू रहेगा, जो सामान्य तय भाड़े से 25 प्रतिशत अतिरिक्त होगा। कोई यात्री वाहन को रोककर रखता है तो एक रुपया प्रति मिनट के हिसाब से वेटिंग चार्ज देय होगा। लगेज (समान) के लिए 10 किलोग्राम तक के पैकेज के लिए कोई शुल्क नहीं होगा, 10 किलो से अधिक होने पर 10 रुपए प्रति पैकेज चार्ज देना होगा।
पेट्रोल, डीजल ऑटो रिक्शा
प्रथम एक किमी तक (न्यूनतम) : 25 रुपए
प्रत्येक अगले किलोमीटर के लिए : 12 रुपए
सीएनजी : ऑटो रिक्शा
प्रथम एक किलोमीटर तक (न्यूनतम): 20 रुपए
प्रत्येक अगले किलोमीटर के लिए : 9.60 रुपए
ई-वाहन (इलेक्ट्रिक ऑटो और रिक्शा)
प्रथम एक किलोमीटर तक (न्यूनतम) : 10 रुपए
प्रत्येक अगले किलोमीटर के लिए : 6 रुपए
ई-रिक्शा ऑटो
प्रथम एक किलोमीटर तक (न्यूनतम) : 15 रुपए
प्रत्येक अगले किलोमीटर के लिए : 6 रुपए
(जयपुर नगरीय क्षेत्र के भीतर प्री-पेड टैक्सी बूथ से संचालित होने वाली दरें)
टैक्सी कैब (5 सीट क्षमता तक-चालक सहित)
दूरी का स्लैब - पूर्व दर (डीजल) - प्रस्तावित संशोधित दर (पेट्रोल-डीजल) - सीएनजी के लिए
2 किमी तक (न्यूनतम) : 100 : 120 : 100
2 किमी से अधिक 4 किमी तक : 130 - 150 - 130
4 से अधिक 6 किमी तक : 160 - 190 - 160
6 से अधिक 8 किमी तक : 190 - 220 - 190
8 से अधिक 10 किमी तक : 220 - 250 - 220
10 से अधिक12 किमी तक : 250 - 280 - 250
12 से अधिक 14 किमी तक : 280 - 310 - 280
14 से अधिक 16 किमी तक : 310 - 340 - 310
16 से अधिक 20 किमी तक : 370 - 400 - 370
टैक्सी कैब (5 सीट से अधिक बैठक क्षमता वाली)
दूरी का स्लैब - पूर्व निर्धारित दर (डीजल) - प्रस्तावित संशोधित दर (पेट्रोल/डीजल) - सीएनजी
2 किमी तक के लिए (न्यूनतम) : 150 - 190 - 150
2 किमी से अधिक 4 किमी तक : 190 - 230- 190
4 से अधिक 6 किमी तक : 230 - 270 - 230
6 से अधिक 8 किमी तक : 270 - 310 - 270
8 से अधिक 10 किमी तक : 310 - 350 - 310
10 से अधिक 12 किमी तक : 350 - 390 - 350
12 से अधिक 14 किमी तक : 390 - 430 - 390
14 से अधिक 16 किमी तक : 430 - 470 - 430
16 से अधिक 20 किमी तक : 510 - 550 - 510
ई-टैक्सी (इलेक्ट्रिक मोटर कैब श्रेणी)
दूरी का स्लैब (किमी में) - ई-टैक्सी दर (5 सीट क्षमता तक) ई-टैक्सी दर (5 सीट से अधिक क्षमता)
2 किमी तक के लिए (न्यूनतम) : 90 -140
2 से अधिक 4 किमी तक : 120 - 180
4 से अधिक 6 किमी तक : 150 - 220
6 से अधिक 8 किमी तक : 180 - 260
8 से अधिक 10 किमी तक : 210 - 300
10 से अधिक 12 किमी तक : 240 - 340
12 से अधिक 14 किमी तक : 270 - 380
14 से अधिक 16 किमी तक : 300 - 420
16 से अधिक 20 किमी तक : 360 - 500
ओला, उबर और रेपिडो जैसी बड़ी कंपनियां यात्रियों से अपनी मनमर्जी से सर्च चार्ज या अनपेक्षित किराया नहीं वसूल पाएंगी। निर्धारित सूची से अधिक किराया मांगने पर परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
राजेन्द्र सिंह शेखावत, आरटीओ प्रथम
ऑटो-कैब व ई-वाहनों के किराया तय करने की प्रक्रिया की जा रही है। यात्रियों के राहत देने और एग्रीगेटर कंपनियों की ओर से आए प्रस्ताव के आधार पर किराया तय किया जाएगा। यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने नहीं दिया जाएगा।
पुरुषोत्तम शर्मा, आयुक्त परिवहन विभाग