Career Counselling Event: जयपुर. 10वीं और 12वीं पास कर चुके छात्रों को अब भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में एजुफेस्ट 2026 में विद्यार्थियों की हर शंका का समाधान किया जाएगा। 24 से 26 अप्रेल तक चलने वाले फेस्ट का आयोजन रोज सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक होगा।
Career Counselling Event: जयपुर. 10वीं और 12वीं पास कर चुके छात्रों को अब भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में एजुफेस्ट 2026 में विद्यार्थियों की हर शंका का समाधान किया जाएगा। 24 से 26 अप्रेल तक चलने वाले फेस्ट का आयोजन रोज सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक होगा। मंगलवार को विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी एंड सीईओ ओंकार बागड़ियां ने एजुफेस्ट के पोस्टर का विमोचन किया।
फेयर में देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कॅरियर एक्सपर्ट और काउंसलर्स की ओर से काउंंसलिंग की जाएगी। इंटरनेशनल एजुकेशन लोन और वीजा गाइडेंस के साथ देश के प्रसिद्ध स्पीकर्स की ओर से कॅरियर सेमिनार आयोजित की जाएंगी। एजुफेस्ट में पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
एजुफेस्ट में साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा हाल ही 12वीं परीक्षा परिणाम में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को फेस्ट में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को आधार कार्ड और मार्कशीट लानी होगी।
एजुफेस्ट की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 पर संपर्क कर सकते हैं। क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस फेस्ट के मुख्य प्रायोजक महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी हैं। एजुफेस्ट में पॉवर्ड बाय विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी होंगी।
फेस्ट में को-स्पॉन्सर बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रताप यूनिवर्सिटी, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी होंगे। एसोसिएट स्पॉन्सर आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा ग्रुप, मणिपाल यूनिवर्सिटी होंगे। वॉइस ऑफ एजुफेस्ट 95 एफएम तड़का, इवेंट मैनेज बाय आइएफएफपीएल है।
इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, आइआइएस यूनिवर्सिटी, निर्वाण यूनिवर्सिटी, पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज, आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आइटी, सुबोध कॉलेज, आर्य कॉलेज ऑफ इजीनियरिंंग एंड टेक्नोलॉॅजी, महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी, पारुल यूनिवर्सिटी वडोदरा, श्री महावीर कॉलेज, पीम्प्री चिंचवाड़ यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, ध्नान प्रसाद ग्लोबल यूनिवर्सिटी पुणे, द आइसीएफएआई यूनिवर्सिटी जयपुर, जीसीईसी ग्लोबल फाउंडेशन, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज कूकस, न्यूरॉन्स एजुकेशन सर्विस, एमआइटी एडीटी यूनिवर्सिटी, वीआइटी भोपाल, इंडियन इंस्टीट्यूूट ऑफ जैम्स एंड ज्वैलरी की-पार्टनर है।