जयपुर

Rajasthan News: टूटा 30 साल पुराना रिश्ता, 71 साल के पति और 76 साल की पत्नी ने आपसी सहमति से लिया तलाक

Jaipur Family Court Verdict: जयपुर में 30 साल पुराना रिश्ता खत्म! फैमिली कोर्ट ने 71 साल के पति और 76 साल की पत्नी को आपसी सहमति से दी तलाक की डिग्री। जानिए क्या रही वजह।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 8:14 AM IST
jaipur family court grants mutual consent divorce to 71 year old husband and 76 year old wife 30 year marriage
Related AI PIC

जीवन के जिस पड़ाव पर बुजुर्ग दंपती को एक-दूसरे के सहारे और साथ की सबसे ज्यादा जरूरत मानी जाती है, वहाँ जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जयपुर महानगर-प्रथम के पारिवारिक न्यायालय (क्रम-4) ने एक बुजुर्ग दंपती-71 वर्षीय पति और 76 वर्षीय पत्नी- के बीच आपसी सहमति से तलाक की डिग्री जारी कर दी है। करीब तीन दशक (30 साल) पुराने वैवाहिक रिश्ते का इस तरह कानूनी रूप से अंत होना इस समय पूरे चर्चा का विषय बना हुआ है।

1996 को हुई थी शादी, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ?

अधिवक्ता डीएस शेखावत से मिली जानकारी के अनुसार, इस दंपती का विवाह 25 अक्टूबर 1996 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ था।दोनों के बीच वैचारिक मतभेद इतने गंभीर हो गए थे कि वे वर्ष 2014 से यानी पिछले 12 सालों से अलग रह रहे थे।

कोर्ट की कार्यवाही के दौरान न्यायाधीश ने दोनों को साथ रहने और आपसी गिले-शिकवे दूर करने की कई बार समझाइश दी, लेकिन दोनों ही पक्षों ने साफ कर दिया कि अब उनके बीच दांपत्य जीवन दोबारा शुरू होने की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

समझौते की मुख्य शर्तें

पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश प्रियंका पिलानिया ने दोनों पक्षों की स्वतंत्र इच्छा और समझ का सम्मान करते हुए तलाक की डिग्री मंजूर की। समझौते के तहत कुछ अहम शर्तें तय हुईं:

भरण-पोषण (Alimony) की मांग नहीं: पत्नी ने भविष्य में कभी भी पति या उनके परिवार से किसी भी प्रकार के भरण-पोषण की मांग नहीं करने पर अपनी सहमति जताई है।

संपत्ति और स्त्रीधन का निपटारा: दोनों के बीच स्त्रीधन, गहनों और चल-अचल संपत्ति को लेकर कोई भी विवाद शेष नहीं है।

सोशल मीडिया पर पाबंदी: आपसी सहमति के तहत दोनों पक्ष सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी नहीं करेंगे।

    उम्र के इस पड़ाव पर आपसी सहमति से लिया गया यह फैसला न्यायिक हलकों में भी एक अनोखा उदाहरण बन गया है।

    Updated on:
    11 Nov 2026, 8:14 AM IST
    Published on:
    Also Read
    View All
    जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

    राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

    दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

    जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

    जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना