जयपुर

29 जनवरी को 4 लाख, फिर भारी गिरावट और अब अचानक ‘रॉकेट’ बनी चांदी, निवेशकों में खलबली, जानें कितने बढ़े भाव

Gold Silver Price Today:विशेषज्ञों का मानना है कि चार दिन की लगातार गिरावट के बाद यह एक 'शार्प रिकवरी' है। ग्लोबल मार्केट में बदलती परिस्थितियों और घरेलू मांग ने इन कीमती धातुओं को फिर से रॉकेट बना दिया है। जयपुर के सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और अधिक अस्थिरता देखी जा सकती है।
2 min read
Feb 04, 2026
Silver price, silver cheap, silver cheap in Rajasthan, silver price, 2nd February silver price, today silver price, gold cheap, gold cheap in Rajasthan, gold cheap in Rajasthan, 2nd February gold price, Rajasthan news, gold-silver price, 2nd February gold-silver price, today gold-silver price, चांदी की कीमत, चांदी सस्ती, राजस्थान में चांदी सस्ती, चांदी की कीमत, 2 फरवरी चांदी की कीमत, टुडे चांदी की कीमत, सोना सस्ता, राजस्थान में सोना सस्ता, गोल्ड सस्ता इन राजस्थान, 2 फरवरी गोल्ड कीमत, राजस्थान न्यूज, सोना-चांदी कीमत, 2 फरवरी सोना-चांदी कीमत, टुडे सोना-चांदी कीमत
फाइल फोटो

Jaipur Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों ने इन दिनों राजस्थान के निवेशकों और आम खरीदारों को 'रोलर-कोस्टर राइड' पर बिठा दिया है। गुलाबी नगरी के सर्राफा बाजार में पिछले चार दिनों से जो मायूसी छाई थी, वह बुधवार सुबह अचानक एक 'तूफानी' तेजी में बदल गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही भावों में ऐसा उछाल आया कि देखते ही देखते चांदी 15,000 रुपये प्रति किलो और सोना 6,000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया।

क्या यह खरीदने का सही मौका है या अभी और बढ़ेगा दाम?

बाजार में सबसे बड़ा सस्पेंस इस बात को लेकर है कि क्या यह तेजी स्थायी है? दरअसल, महज दो दिन पहले तक चांदी गिरकर 2.25 लाख रुपये के करीब आ गई थी, जिससे खरीदारों के चेहरे खिल गए थे। लेकिन बुधवार सुबह 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी ने ऐसी छलांग लगाई कि भाव 2,84,094 रुपये प्रति किलो के पार निकल गए। यानी महज दो दिनों के भीतर चांदी करीब 60,000 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

सोना भी नहीं रहा पीछे, 1.60 लाख के पार पहुंचा रेट

सोने की चमक ने भी बुधवार को होश उड़ा दिए। मंगलवार को एमसीएक्स पर जो सोना 1,53,809 रुपये पर बंद हुआ था, वह बुधवार सुबह खुलते ही 1,60,755 रुपये (24 कैरेट, 10 ग्राम) के स्तर पर पहुंच गया। जयपुर के जौहरी बाजार और एमआई रोड स्थित शोरूम्स में सुबह से ही भावों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है।

ऐतिहासिक हाई से अब भी 'डिस्काउंट' पर है सोना-चांदी

सस्पेंस और रोमांच के बीच एक राहत की खबर यह है कि ये कीमती धातुएं अपने ऑल-टाइम हाई से अब भी काफी नीचे हैं।

  • चांदी का गणित: 29 जनवरी को चांदी 4,20,048 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर थी। इस हाई लेवल से तुलना करें तो आज भी चांदी करीब 1,35,954 रुपये सस्ती मिल रही है।
  • सोने का हाल: सोना भी 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये के शिखर पर था। वर्तमान भाव के हिसाब से सोना अपने लाइफटाइम हाई से 32,341 रुपये सस्ता है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि चार दिन की लगातार गिरावट के बाद यह एक 'शार्प रिकवरी' है। ग्लोबल मार्केट में बदलती परिस्थितियों और घरेलू मांग ने इन कीमती धातुओं को फिर से रॉकेट बना दिया है। जयपुर के सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और अधिक अस्थिरता देखी जा सकती है।
Updated on:
04 Feb 2026 10:11 am
Published on:
04 Feb 2026 10:10 am