जयपुर

जयपुर: हिट एंड रन हादसे में महिला लेक्चरर की दर्दनाक मौत, डिनर के बाद वॉक पर निकली थीं, 2 मासूमों से छिना मां का साया

जगतपुरा इलाके में हिट एंड रन हादसे में 40 वर्षीया महिला लेक्चरर (निजी कॉलेज) भावना वशिष्ठ की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंद विहार रेलवे कॉलोनी निवासी भावना अपने पति मुकुल के साथ खाना खाने के बाद जगतपुरा फाटक से खातीपुरा स्टेशन की ओर जाने वाली 100 फीट रोड पर टहल रही थीं।

2 min read
May 19, 2026
भावना वशिष्ठ (पत्रिका फोटो)

Jaipur Hit-and-Run: जयपुर के जगतपुरा इलाके में रविवार रात को एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक निजी कॉलेज की 40 वर्षीया महिला लेक्चरर, भावना वशिष्ठ की मौत हो गई, जबकि उनके पति मुकुल वशिष्ठ गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंद विहार रेलवे कॉलोनी में रहने वाली भावना रविवार रात को अपने पति मुकुल के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकली थीं।

बता दें कि दोनों जगतपुरा फाटक से खातीपुरा स्टेशन की तरफ जाने वाली 100 फीट रोड पर वॉक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें

Jalore: आधी रात होटल में नाबालिग लड़की संग पकड़ा लड़का, ‘लव जिहाद’ का शक, मचा हंगामा

फोन पर बात करते समय कटी आवाज

हादसे के वक्त भावना अपने भाई से फोन पर बात कर रही थीं। अचानक एक तेज आवाज आई और फोन कट गया। किसी अनहोनी के डर से जब भाई ने दोबारा फोन किया, तो वहां मौजूद एक राहगीर ने फोन उठाया और एक्सीडेंट की सूचना दी। घरवाले तुरंत मौके पर पहुंचे। उस समय वहां मौजूद लोग घायल पति-पत्नी को ऑटो से अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

इस हादसे में मुकुल की हंसली (कॉलर बोन) टूट गई और उन्हें काफी चोटें आईं। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 5 बजे डॉक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया।

  • भावना पति मुकुल के साथ जगतपुरा फाटक से खातीपुरा स्टेशन की ओर जाने वाली 100 फीट रोड पर टहल रही थी और मोबाइल पर अपने भाई से बात कर रही थी।
  • तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी, घायल भावना और मुकुल सड़क पर गिर गए।
  • राहगीर मदद के लिए दौड़े, एक राहगीर ने भावना के मोबाइल से उसके भाई को दुर्घटना की खबर दी।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

भावना की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उनकी 13 साल की बेटी और 4 साल के मासूम बेटे के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

रामनगरिया थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य जरियों से आरोपी की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद भावना का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Indira Gandhi Canal: रेगिस्तान में प्यास से तड़पकर मर रहे पशु, 10 दिन से पानी की सप्लाई बंद, टैंकर भी नहीं पहुंचे
Published on:
19 May 2026 08:28 am
Also Read
View All