
Jaipur Gangauri Bazaar Neem Tree Fall: जयपुर: गणगौरी बाजार में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिना किसी आंधी-तूफान या मौसम के बदलाव के अचानक एक विशालकाय नीम का पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया। हादसे के वक्त वहां खड़ी एक कार और एक बाइक पेड़ की चपेट में आ गए। कार में सवार मां-बेटे और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया, जो दो घंटे बाद सुचारू हुआ।
जिस समय यह पेड़ गिरा, वहां से गुजर रही एक कार और एक बाइक इसकी चपेट में आ गए। राहत की बात यह रही कि कार में सवार मां-बेटे और अन्य लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने के कारण सड़क का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया। प्रशासन को यातायात दोबारा शुरू करने में करीब दो घंटे का समय लगा।
यह हादसा नगर निगम की उद्यान शाखा की बड़ी लापरवाही को सामने लाता है। दरअसल, यह हरा-भरा दिखने वाला पेड़ अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुका था, लेकिन लंबे समय से किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
जेडीए के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्यानविज्ञ महेश तिवारी के अनुसार, सड़कों को पक्का करने के लिए पेड़ों के बिल्कुल पास तक कंक्रीट या डामर (रोड) बिछा दी जाती है। इससे पेड़ों की जड़ों को पनपने की जगह और पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता, जिससे वे अंदर ही अंदर कमजोर और खोखले होने लगते हैं। जयपुर के ज्यादातर बड़े पेड़ों के आसपास ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, जो भविष्य में किसी बड़े खतरे को दावत दे सकती है।
घटना शाम करीब 4 बजे की है। चपेट में आई कार बिहार निवासी हेमलता की थी, जो खुद को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की भतीजी बता रही थीं। हादसे में एक बाइक भी चपेट में आई। हालांकि, चोट किसी के नहीं आई।
-राजेश गौतम, थानाधिकारी, कोतवाली
सूचना सूचना मिलने के बाद टीम ने पहुंचकर पेड़ को हटवा दिया था। गाड़ी दबने की कोई सूचना मेरे पास नहीं आई है।
-नीलम मीणा, उपायुक्त, उद्यान शाखा, नगर निगम