जयपुर

Jaipur: जामडोली के युवक ने कानोता बांध में कूदकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम

राजधानी जयपुर के जामडोली क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जामडोली निवासी एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते कानोता बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक किसी पारिवारिक झगड़े से परेशान था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Aug 2025, 2:47 PM IST
Jaipur News
युवक का शव बाहर निकाला (फोटो- पत्रिका)

Jaipur News: जयपुर के जामडोली क्षेत्र से रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय त्रिलोक नामक युवक ने कानोता बांध में कूदकर जान दे दी। वह जामडोली क्षेत्र का निवासी था और काफी समय से पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था।


पुलिस के अनुसार, त्रिलोक शनिवार देर शाम अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह कानोता बांध पहुंचा, बाइक को किनारे खड़ा किया और पानी में छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जामडोली थाना प्रभारी सतीश भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे


शव को बाहर निकाला


पुलिस ने सिविल डिफेंस की गोताखोर टीम को बुलाया, जिन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को बांध से बाहर निकाला। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।


फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर लिया गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि आत्महत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल छोड़ गई है। स्थानीय लोगों ने त्रिलोक के असामयिक निधन पर दुख जताया और परिवार को ढांढस बंधाया।

Updated on:
3 Aug 2025, 2:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप