जयपुर

जेडीए सर्किल पर होने वाले हादसों की होगी जांच, कमेटी गठित कर 10 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

गौरतलब है कि जयपुर की जेएलएन मार्ग के जेडीए चौराहे पर तीन दिन पहले हुए हादसे के शिकार हुए दो भाइयों की मौत के बाद शुक्रवार सुबह फिर एक तेज रफ़्तार कार ने ( Speeding Car Hits A Man ) एक व्यक्ति को मौत के मुंह में पहुंचा दिया।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2019, 2:25 AM IST
jaipur-jln-marg-accident goverment action
जेडीए सर्किल पर होने वाले हादसों की होगी जांच, कमेटी गठित कर 10 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जयपुर।
जेएलएन मार्ग पर हो रहे हादसों ( jaipur accident ) को लेकर अब जेडीए, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की जॉइंट टेक्निकल कमेटी बनाई जाएगी। इसको लेकर जेडीए में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि इस कमेटी में जेडीए के साथ ही प्राइवेट इंजीनियरों भी शामिल किया जाएगा। यह कमेटी जेडीए सर्किल को लेकर 10 दिन में रिपोर्ट देगी।

इसके अलावा शहर के अन्य ब्लॉक स्पॉट को लेकर भी ये कमेटी रिपोर्ट तैयार करेगी। जेडीसी टी रविकान्त ने कहा कि जो लोग यातायात नियमो की अवहेलना कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही गाड़ी जब्त करने की कार्रवाई भी करने की बात उन्होंने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस अधिकारियों से कही। बैठक में तय हुआ कि जेएलएन मार्ग पर एक्सीडेंट्स रोकने के लिए सक्रिय हुए एक कार्ययोजना बनाई जाएगी और जेएलएन मार्ग पर कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग ट्रैफिक पुलिस को फंड देगा।

गौरतलब है कि जयपुर की जेएलएन मार्ग के जेडीए चौराहे पर तीन दिन पहले हुए हादसे के शिकार हुए दो भाइयों की मौत के बाद शुक्रवार सुबह फिर एक तेज रफ़्तार कार ने ( Speeding Car Hits A Man ) एक व्यक्ति को मौत के मुंह में पहुंचा दिया।


घायल की हालत नाजुक

वीआइपी रोड़ जेएलएन मार्ग स्थित जेडीए चौराहे पर एक शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को एसएमएस अस्पताल ( sms hosital ) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है।

तीन दिन पहले भी हुआ था हादसा

जेडीए सर्किल पर मंगलवार शाम चार बजे एक कार ने रेड लाइट होने पर खड़े वाहनों को पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी थी। इस हादसे में बाइक सवार दो भाइयों पुनीत और विवेक पाराशर की मौत हो गई थी। वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें

Published on: