31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलासा: युवक को लहुलुहान कर प्रेमिका के साथ जंगल में किया था गैंगरेप, घबराकर झूला था फंदे से

सदर थाना इलाके के घलकिया-चिडिय़ावासा मार्ग पर वांका मोड़ के पास पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक ( Suicide by hanging ) के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। तीन जनों ने उसेे तलवार से हमला कर लहुलुहान कर दिया था और उसकी प्रेमिका को जंगल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार ( gang rape in banswara ) किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 18 Jul 2019, 2:50 AM IST

बांसवाड़ा.

करीब चार दिन पूर्व सदर थाना इलाके के घलकिया-चिडिय़ावासा मार्ग पर वांका मोड़ के पास पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक ( suicide by hanging ) के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। तीन जनों ने उसेे तलवार से हमला कर लहुलुहान कर दिया था और उसकी प्रेमिका को जंगल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार ( gang rape in banswara ) किया। इसकी सदर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है।
पुलिस उप अधीक्षक प्रभातीलाल ने बताया कि मृतक मालाबस्ती, घलकिया निवासी बापूलाल उर्फ प्रभु ( 23 ) पुत्र केवजी मईड़ा के खमेरा थाना इलाके की 20 साल की युवती के साथ प्रेम संबंध थे। शनिवार रात करीब आठ बजे बापूलाल उसके गांव पहुंचा और मोटरसाइकिल पर उसे बैठाकर रवाना हुआ। रास्ते में सेनावासा रेबारियों की ढाणी के पास करीब नौ-दस बजे तीन जनों ने बापूलाल के सिर और कमर पर तलवार से हमला किया। इससे बापूलाल लहूलुहान हो गया। इसके बाद तीनों युवती को जंगल मे ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और सुबह करीब चार बजे छोड़ा। इधर बापूलाल खून से लथपथ अपने घर पहुंचा और मोटरसाइकिल घर रखने के बाद वाररदात से आहत होकर फंदे से झूल गया। यही वजह रही कि खोजी श्वान घटनास्थल से घर पहुंचा।


मोबाइल भी छीनकर ले गए

आरोपी युवक बापूलाल एवं उसकी प्रेमिका के मोबाइल भी छींनकर ले गए और स्वीच आफ कर घर ले जाकर रख दिए। इनमें से एक मोबाइल को जब एक आरोपी सुनील ने घर में ऑन किया तो पुलिस तक जानकारी पहुंच गई। इसके आधार पर पुलिस ने आगे पड़ताल की।


एेसे खुली वारदात

मृतक बापूलाल का शव 14 तारीख को पेड़ पर फंदे से लटका मिला था, लेकिन उसके शरीर पर चोट के निशान थे। तब मृतक के पिता केवजी ने हत्या कर शव लटकाने की रिपोर्ट दी थी। जांच में ये तथ्य सामने आए।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़