जयपुर

जयपुर में महल रोड के 3 चौराहे 21 सितंबर से सिग्नल फ्री, JDA ने 7 में से तीन यू-टर्न स्ट्रक्चर किए तैयार

जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर 21 सितंबर से 3 चौराहे (जीवन रेखा, मुंबई अस्पताल और अक्षय पात्र) सिग्नल-फ्री होंगे। JDA ने यू-टर्न से ट्रैफिक चलाने की तैयारी की है। हालांकि, संकरे कॉरिडोर, पैदल क्रॉसिंग और एंबुलेंस के फंसने जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2026, 8:04 AM IST
jaipur mahal road 3 junctions to go signal free
जयपुर में तीन चौराहे जीवन रेखा, मुंबई अस्पताल और अक्षय पात्र होंगे सिग्नल फ्री (फोटो सोशल मीडिया)

Signal Free Intersections In Jaipur: जयपुर के जगतपुरा स्थित हरे कृष्णा मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के बजाय यू-टर्न के जरिए यातायात को आगे बढ़ाने की नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी जेडीए ने कर ली है। जेडीए का लक्ष्य 21 सितंबर से महल रोड के तीन प्रमुख चौराहों को ट्रैफिक सिग्नल फ्री करना है। इसके लिए प्रस्तावित सात यू-टर्न स्ट्रक्चर में से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है। इनके जरिए जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा, मुंबई हॉस्पिटल चौराहा और अक्षय पात्र चौराहा सिग्नल फ्री किए जाएंगे।

नई व्यवस्था लागू करने से पहले स्थानीय लोगों से संवाद की तैयारी की गई है। इसको लेकर जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

सिग्नल हटेंगे, पर खतरे बढ़े तो?

  • सिग्नल हटाकर ट्रैफिक चलाने की कोशिश यू-टर्न पर वाहनों की लंबी कतार में बदल सकती है, क्योंकि मुख्य कॉरिडोर को संकरा कर दिया गया है।
  • मार्ग पर अस्पताल हैं। यू-टर्न पर जाम लगने या वाहन फंसने की स्थिति में एंबुलेंस के लिए सबसे जरूरी समय गंवाने का खतरा रहेगा।
  • लंबा चक्कर बचाने की कोशिश में चालक गलत कट, गलत लेन या गलत दिशा अपना सकते हैं। यही लापरवाही हादसे की वजह बन सकती है।
  • यू-टर्न पर कई दिशाओं से वाहनों का मूवमेंट होगा। सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं हुई तो सड़क पार करना बड़ी चुनौती बन सकता है।
  • बस या बड़े वाहन के यू-टर्न लेते ही पीछे वाहनों की लंबी कतार लग सकती है। डिजाइन में कमी पूरे ट्रैफिक फ्लो पर भारी पड़ सकती है।

आज मौके पर होगा ट्रैफिक मूवमेंट का परीक्षण

जेडीए और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी 18 सितंबर को महल रोड पर संयुक्त निरीक्षण करेंगे। यू-टर्न स्ट्रक्चर पर वाहनों के सुगम संचालन में कहां परेशानी आ सकती है, इसका मौके पर परीक्षण किया जाएगा। महाजन ने अधिकारियों को ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार समन्वय रखने और यू-टर्न स्ट्रक्चर पर यातायात संचालन को सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं। जेडीए ने शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे मंथन सभागार में मार्ग से जुड़े स्थानीय लोगों और संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है।

Updated on:
18 Sep 2026, 8:04 AM IST
Published on:
Also Read
View All