जयपुर

Jaipur : जयपुर में एक हॉस्पिटल के डॉक्टर की मौत, ओटी के फर्श पर मिली लाश, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी वजह

Jaipur : जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एक बड़ी खबर। डॉक्टर सुनील कुमार सुबह तक वापस हॉस्टल नहीं लौटे तो उनके साथी डॉक्टर ढूंढ़ते हुए ऑपरेशन थिएटर पहुंचे। तो वो सभी चौंक गए, ओटी में डॉ. सुनील कुमार फर्श पर मृत हालत में मिले।
less than 1 minute read
Jaipur Mahatma Gandhi Hospital doctor died Dead body found on OT floor reason known after post-mortem
फोटो पत्रिका

Jaipur : जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एक बड़ी खबर। डॉक्टर सुनील कुमार सुबह तक वापस हॉस्टल नहीं लौटे तो उनके साथी डॉक्टर ढूंढ़ते हुए ऑपरेशन थिएटर पहुंचे। ओटी में डॉ. सुनील कुमार फर्श पर बेहोश हालत में देखकर सभी चौंक गए। हॉस्पिटल प्रशासन ने उनका जांच की, उसके बाद डॉक्टर सुनील कुमार को मृत घोषित किया गया।

बताया जा रहा है कि जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एक डॉक्टर की मौत हो गई। हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में उनकी ड्यूटी थी। सोमवार सुबह ऑपरेशन थिएटर में ही उनका शव पड़ा मिला। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक डॉक्टर सुनील कुमार अपने साथियों को नहीं मिले। तो उनके डॉक्टर सहयोगी साथी उनको ढूंढते हुए ऑपरेशन थिएटर पहुंचे। जहां ओटी में डॉ. सुनील कुमार फर्श पर गिरे मिले। आनन फानन में साथियों ने हॉस्पिटल प्रशासन को बताया। जिसके बाद ने हॉस्पिटल प्रशासन ने उनकी पूरी जांच की और उनको मृत घोषित कर दिया।

हनुमानगढ़ के रहने वाला था मृतक

ASI घनश्याम ने बताया मृतक डॉ. सुनील कुमार (30 वर्ष) पुत्र कुलदीप हनुमानगढ़ के लाहोर के निवासी थे। डॉ. सुनील कुमार महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। रविवार शाम 7 बजे उनकी महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी थी।

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी मौत की वजह

मेडिकल सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि सुसाइड और बीमारी से मौत को लेकर जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

Updated on:
05 May 2026 10:49 am
Published on:
05 May 2026 10:38 am