5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Airport Crisis : जयपुर में दो विमान के पायलटों ने खड़े किए हाथ, बोले-ड्यूटी खत्म, अब नहीं उड़ेंगे, यात्री चौंके

Jaipur Airport Crisis : गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ने लखनऊ का चक्कर लगाया फिर जयपुर आकर अटक गई। दो विमानों के पायलटों ने यह कहकर उड़ान भरने से इंकार कर दिया कि “ड्यूटी का टाइम खत्म, अब प्लेन नहीं उड़ा सकते। इससे एयरपोर्ट पर जहाजों का जाम लगा और यात्रियों का सब्र भी टूट गया।

3 min read
Google source verification
Jaipur Airport Bad weather two planes pilots raised their hands and said Duty is over we will not fly anymore

जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट होकर आए विमानों का जमावड़ा। फोटो पत्रिका

Jaipur Airport Crisis : दिल्ली का मौसम बिगड़ा तो यात्रियों की किस्मत भी बिगड़ गई। गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ने लखनऊ का चक्कर लगाया फिर जयपुर आकर अटक गई। वहीं, दो विमानों के पायलटों ने यह कहकर उड़ान भरने से इंकार कर दिया कि “ड्यूटी का टाइम खत्म, अब प्लेन नहीं उड़ा सकते।” इससे एयरपोर्ट पर जहाजों का जाम लगा और यात्रियों का सब्र भी टूट गया।

बार‑बार बदलते समय ने भी यात्रियों की नाराजगी बढ़ाई। रविवार देर रात से सोमवार अलसुबह तक अलग‑अलग समय पर 11 फ्लाइट्स डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। सबसे ज्यादा दिक्कत गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली उड़ान के यात्रियों को हुई। इस उड़ान को पहले लखनऊ और फिर जयपुर डायवर्ट किया गया, जिससे यात्री करीब 10 घंटे तक परेशान रहे।

दूसरे प्रयास में भी दिल्ली में लैंडिंग नहीं, बस से गए यात्री

एयर इंडिया एक्सप्रेस की गुवाहाटी से रात साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली पहुंची फ्लाइट वहां लैंड नहीं हो सकी। उसे एक घंटे बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया। करीब दो घंटे बाद उसने फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन दूसरी बार भी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद उसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट सुबह सवा छह बजे जयपुर पहुंची।

कुछ देर बाद दिल्ली से स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन पायलट ने ड्यूटी समय खत्म होने का हवाला देकर उड़ान भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे उसे रवाना किया गया। इसी तरह रीवा से पहुंची उड़ान के पायलट ने भी इनकार किया तो उसके यात्रियों को बस से दिल्ली भेजा गया।

चार उड़ानें सुबह उड़ सकीं

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार रात साढ़े ग्यारह बजे से सोमवार सुबह सवा छह बजे तक एक के बाद एक फ्लाइट जयपुर पहुंचती रहीं। इनमें सिंगापुर से दिल्ली आने वाली एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट, इंडिगो की पुणे से दिल्ली, एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली, एलायंस एयर की रीवा से दिल्ली, इंडिगो की नासिक से दिल्ली, एयर इंडिया की इंदौर से दिल्ली, इंडिगो की अमृतसर से दिल्ली, इंडिगो की कोलकाता से दिल्ली और एयर इंडिया एक्सप्रेस की गुवाहाटी से दिल्ली उड़ान शामिल थीं।

इनमें से 7 उड़ानें देर रात तक वापस रवाना हो गईं, जबकि 4 उड़ानें सुबह ग्यारह बजे तक ही रवाना हो सकीं। ऐसे में यात्रियों को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही रात बितानी पड़ी।

बार‑बार बदलते रहे समय, यात्रियों ने किया हंगामा

इधर, जयपुर से एयर इंडिया एक्सप्रेस की रात 10.55 बजे बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट रवाना नहीं हो सकी। विमान की कमी इसका कारण बताया गया। इस दौरान एयरलाइन कंपनी की ओर से बार‑बार फ्लाइट का समय बदला गया। ज्यादा देर होने पर यात्रियों ने हंगामा किया, जिसके बाद सुबह सवा सात बजे उन्हें दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया।

सोशल मीडिया पर जाते रोष

खराब मौसम और एयरलाइंस कंपनियों के गैरजिम्मेदाराना रवैया से परेशान यात्रियों को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही रविवार को रात बितानी पड़ी। इसके बाद जब वह सुबह रवाना हुए तो सोशल मीडिया पर रोष जताया। साथ ही एयरलाइन कंपनियों को उसके लिए जिम्मेदार बताया। आगे की यात्रा के लिए इस बात को ध्यान रखने की बात भी कही।

पायलट की कमी से पहले भी जूझे यात्री

वर्ष 2025 में इंडिगो में बड़ा ऑपरेशनल संकट देखने को मिला, जिसने हड़ताल जैसी स्थिति पैदा कर दी। दिसंबर 2025 में एयरलाइन की बड़ी संख्या में फ्लाइट्स अचानक रद्द करनी पड़ी। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस संकट की मुख्य वजह पायलटों की कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन होना था। उसे समय करीब 4500 फ्लाइट्स रद्द हुई थी। नए नियमों के तहत पायलटों को अधिक आराम देना जरूरी हो गया था। जिससे उपलब्ध स्टाफ और कम पड़ गया।