जयपुर

जयपुर में सौतेली नाबालिग बेटी से बलात्कार, 2 लाख रुपए और जेवर लेकर फरार, दिल्ली में छिपा था आरोपी

Jaipur Crime: सौतेली नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार के मामले में पिछले सात साल से फरार चल रहे तीन हजार रुपए के इनामी आरोपी को सदर थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने बताया, पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

less than 1 minute read
Mar 17, 2026
Jaipur rape case (Patrika File Photo)

Jaipur rape case: राजस्थान की राजधानी जयपुर की सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सात साल से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी ही नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने और घर से जेवर समेटकर भागने का आरोपी है। पुलिस ने उसे दिल्ली के जाफराबाद इलाके से दबोचा।

एसीपी (सदर) धर्मवीर सिंह के अनुसार, मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता की मां ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला तलाकशुदा थी और अपने दूसरे पति (आरोपी) के साथ हसनपुरा इलाके में रह रही थी।

ये भी पढ़ें

Jaipur News: ‘पापा को दी गाली, मुझ पर लगाया लांछन…’, जयपुर में 17 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

इसी दौरान आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और घर से करीब 2 लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर 3,000 रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

पहचान छिपाने के लिए रची साजिश

आरोपी ने दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में किराए का मकान लिया और वहां के पते पर फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र बनवा लिए। उसने मुस्तफाबाद से नया पैन कार्ड भी जारी करवा लिया था। पकड़े जाने के डर से वह अपने साले के नाम पर जारी सिम कार्ड का उपयोग कर रहा था।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की तकनीकी टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुख्ता सूचना मिलने पर जयपुर पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्र में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि फरारी के दौरान उसकी मदद करने वालों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के बारां में अपहरण के बाद बच्चे की दर्दनाक मौत, एक मोबाइल कॉल ने खोला रात के हादसे में दफन राज

Published on:
17 Mar 2026 09:56 am
Also Read
View All

अगली खबर