
जयपुर. नगर निगम चुनाव का प्रचार अब धीरे-धीरे पूरी तरह रफ्तार पकड़ चुका है। प्रत्याशी बड़े नेताओं की सभाओं और रैलियों के बजाय सीधे मतदाताओं के घरों तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में जुटे हैं। सुबह से देर शाम तक वार्डों की गलियों और कॉलोनियों में प्रत्याशियों के समर्थकों की टोलियां नजर आ रही हैं। कहीं पदयात्रा तो कहीं नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं के साथ बूथवार रणनीति तो कहीं घर-घर दस्तक देकर वोट की अपील की जा रही है। प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही स्थानीय समस्याओं और विकास के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठा रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी बबली वर्मा ने जयसिंहपुरा, मोहनपुरा पंचायत और डिग्गी रोड सहित अन्य जगहों पर जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी दुर्गादेवी ने भी मुहाना क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार किया।
कांग्रेस के राजीव चौधरी ने आरकेपुरम, सेक्टर 7 आदि में, भाजपा के सतीश कुमार ने सेक्टर 71-72, कृष्णा कॉलोनी में जनसंपर्क किया।
सांसद मंजू शर्मा व विधायक कालीचरण सराफ ने मुक्तानंद नगर में भाजपा प्रत्याशी पुनीत कर्णावट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन ने महावीर नगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
भाजपा के कमल किशोर ने सीतापुरा गांव, सचिवालय नगर, सुंदर नगर में और कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका बैद ने वार्ड क्षेत्र का दौरा किया।
भाजपा के प्रहलाद चावला ने सुमेर नगर, रामपुरा रोड़ पर और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला बैरवा ने रामपुरा रोड, कल्याणपुरा, सुंदरनगर आदि क्षेत्रों में।
भाजपा की जयश्री ने सेक्टर-1, 4 में बुजुर्गों और युवाओं से मुलाकात की, वहीं कांग्रेस की तपस्वी ने ए-ब्लॉक और स्थानीय पार्कों में जनसंपर्क किया।
कांग्रेस के करणवीर सिंह ने क्षेत्र के पार्कों में लोगों से वोट मांगे। भाजपा के वीरेंद्र सिंह के कार्यालय का उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी उद्घाटन किया।
भाजपा के पूरण चंद का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस के हनुमान सैनी ने सेक्टर 63, सुंदर विहार आदि में जनसंपर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह शेखावत ने सेंट्रल कॉलोनी व प्रताप नगर में जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित शर्मा ने जीवनदीप कॉलोनी, नीलगिरी, महादेव नगर व दधीचि नगर में घर-घर जाकर वोट मांगे।
भाजपा के रिंकू उमरवाल ने चुनाव कार्यालय शुरू और क्षेत्र में प्रचार। कांग्रेस प्रत्याशी संजय बड़ोदिया ने सेक्टर 5 में जनसंपर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी वंदना जोशी ने क्षेत्र की कॉलोनियों सहित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना चतुर्वेदी ने क्षेत्र के मंदिरों में दर्शन कर आमजन से समर्थन मांगा।
भाजपा की पिंकी देवी ने गणेश नगर व शिवा नगर में और कांग्रेस की कविता ने राजेंद्र नगर व बीडी नगर में बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
भाजपा के गिर्राज शर्मा ने शिवा नगर, शिवनगर, गैस गोदाम कॉलोनी, छापोला की ढाणी, राज नगर आदि में और कांग्रेस के अमित सैनी ने किसान कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी, गणेश कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों में वोट मांगे।
भाजपा की पूजा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया। कांग्रेस के पूनम ने सेक्टर-4, बी, सी, व डी ब्लॉक में प्रचार किया।
कांग्रेस प्रत्याशी राकेश लाटा ने तारानगर, अंगीरा नगर व सहजपुरा में जनसंपर्क कर समस्याएं सुनीं। भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह चौहान ने वृन्दावन नगर, डीके नगर व सेजपुरा में मतदाताओं से संवाद किया।
भाजपा प्रत्याशी हनुमान सैनी ने वडाsubha, सुदामापुरी, गंगाविहार व एकता नगर (17 नंबर) में जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी मणिराज सिंह ने उद्योग विहार व करणी विहार सहित आसपास की कॉलोनियों में समर्थन मांगा।
भाजपा प्रत्याशी भवानी शंकर शर्मा ने बूथ अध्यक्षों संग सुदामापुरी, मधूनगर व इंद्रप्रस्थपुरी में जनसंपर्क किया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी छगन लाल ने लोहामंडी की चौधरी कॉलोनी व तिरुपति नगर में वोट मांगे।
भाजपा प्रत्याशी सुमन अग्रवाल ने जगदंबा कॉलोनी, माली का मोहल्ला व मंदिरों में संपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी रुचिका सोनी ने डैहर के बालाजी, गोविंद कॉलोनी, गणेश कॉलोनी व सेक्टर 1, 2, 3 में प्रचार किया।