
जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्ड इस बार सिर्फ भाजपा-कांग्रेस के सीधे मुकाबले तक सीमित नहीं हैं। वार्ड 116 से 132 तक फैले क्षेत्र में टिकट वितरण के बाद उपजा असंतोष व बागियों की मौजूदगी कई वार्डों में मुकाबले को रोचक बना रही है। सबसे ज्यादा नजर वार्ड 130, 132 और 121 पर है। वार्ड 130 में भाजपा और कांग्रेस दोनों के टिकट दावेदार बागी होकर मैदान में हैं। वार्ड 132 में भाजपा ने पूर्व पार्षद इंद्रराज सैनीवाल को उतारा तो स्थानीय दावेदारों में नाराजगी की खबर सामने आई। वहीं, वार्ड 121 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल को टिकट देकर भाजपा ने पुराना समीकरण बदल दिया है।
| श्रेणी / विवरण | वार्ड | मतदाता संख्या |
| सर्वाधिक मतदाता | वार्ड 118 | 19,814 |
| सबसे कम मतदाता | वार्ड 123 | 9,272 |
| कुल मतदाता | आदर्श नगर (सभी 17 वार्ड) | 2,37,828 |
रफीक खान- विधायक (कांग्रेस)
रवि नैय्यर- भाजपा प्रत्याशी
अशोक परनामी- भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
"क्षेत्र में सीवर लाइन, सड़क समेत कई विकास कार्य हुए हैं। लेकिन अब भी यहां बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं।"
— कपिल चौपड़ा, जवाहर नगर
"आगरा रोड के दोनों तरफ और इकोलॉजिकल जोन में तेजी से अवैध कॉलोनियां बस रही हैं। नियमन नहीं होने से विकास अटका है।"
— ओपी मीणा, आगरा रोड