जयपुर

जयपुर में कचरा वसूली का नया सिस्टम: फ्लैट वालों से 80 और निजी मकान से 20-150 रुपए, वेंडर-होटल समेत सभी के रेट तय

ग्रेटर नगर निगम के मानसरोवर जोन और हैरिटेज नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में जल्द यूजर चार्ज वसूली शुरू होगी। 15 फरवरी से मानसरोवर जोन में मकान, फ्लैट और वेंडरों से 20 से 150 रुपए तक मासिक शुल्क लिया जाएगा।

2 min read
Nov 03, 2025
कचरा संग्रहण के बदले यूजर चार्ज (फोटो- पत्रिका)

Jaipur News: राजधानी जयपुर के दो जोन में कचरा संग्रहण के बदले यूजर चार्ज वसूली की तैयारी की जा रही है। ग्रेटर नगर निगम के मानसरोवर जोन और हैरिटेज नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी।


मानसरोवर जोन में फ्लैट में रहने वाले लोगों से प्रति महीने 80 रुपए और स्ट्रीट वेंडर्स से 50 रुपए लिए जाएंगे। वहीं, मकानों के आकार के अनुसार शुल्क तय किया गया है। न्यूनतम 20 रुपए और अधिकतम 150 रुपए प्रति महीने। इससे पहले यह व्यवस्था ग्रेटर नगर निगम के मालवीय नगर और मुरलीपुरा जोन में लागू है। जहां से हर महीने 60 से 70 लाख रुपए तक यूजर चार्ज वसूला जा रहा है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में सचिवालय के अकाउंटेंट ने की आत्महत्या, 3 पेज का मिला सुसाइड नोट, पत्नी और ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप


सिविल लाइंस जोन में धीमी रफ्तार


सिविल लाइंस जोन में अब तक कितने आरएफआईडी कार्ड लगाए गए हैं, इसकी सटीक जानकारी अधिकारियों के पास नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 50 फीसदी कार्ड लगाए जा चुके हैं। फर्म को यह काम वर्क ऑर्डर मिलने के तीन महीने के भीतर पूरा करना था। लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।


हैरिटेज नगर निगम के एक्सईएन (प्रोजेक्ट) मुकेश ने बताया कि कंपनी और निगम का संयुक्त खाता खुलवाने की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। फर्म को जून में कार्यादेश दिया गया था और तीन महीने में कार्ड लगाने थे।


15 फरवरी से शुरू होगी वसूली


मानसरोवर जोन के उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि 15 फरवरी से यूजर चार्ज वसूली शुरू की जाएगी। कुछ वार्डों में इसे आंशिक रूप से लागू भी किया जा चुका है। जोन में अब तक करीब सवा लाख आरएफआईडी कार्ड लगाए जा चुके हैं।


इस प्रकार से होंगी यूजर चार्ज की दरें (श्रेणी शुल्क-प्रति महीने)


-50 वर्ग मीटर तक के मकान 20 रुपए
-51 से 300 वर्ग मीटर तक 80 रुपए
-फ्लैट (किसी भी साइज का) 80 रुपए
-301 वर्ग मीटर से अधिक 150 रुपए
-स्ट्रीट वेंडर 50 रुपए
-व्यावसायिक प्रतिष्ठान, ढाबा और मिठाई की दुकान 250 रुपए
-सरकारी छात्रावास 500 रुपए
-गेस्ट हाउस 750 रुपए
-रेस्टोरेंट 750 रुपए
-होटल रेस्टोरेंट 1000 से 3000
-शैक्षणिक संस्थान 1000 रुपए

ये भी पढ़ें

राजस्थान के बजट में 9 एक्सप्रेस वे की हुई थी घोषणा, पर काम सिर्फ दो का ही हुआ शुरू, जानें क्यों

Published on:
03 Nov 2025 09:10 am
Also Read
View All

अगली खबर