जयपुर में हैरिटेज सरकार का ‘मंत्रिमंडल’ नए वर्ष में सामने आने की उम्मीद है।
राजधानी जयपुर में हैरिटेज सरकार का ‘मंत्रिमंडल’ नए वर्ष में सामने आने की उम्मीद है। पिछले दस दिन से तैयारी चल रही है। पहले भाजपा विधायकों, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों व महापौर ने पार्षदों के नाम पर एक राय बनाई। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा को सूची सौंपी गई है।
24 पार्षदों के नाम चेयरमैन पद के लिए निगम से सरकार-संगठन को भेजे गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दौर की चर्चा भी कर चुके हैं। हैरिटेज निगम में बोर्ड बनने के बाद समितियों का गठन नहीं हो पाया है। अब महापौर भी भाजपा से हैं और राज्य में सरकार भी भाजपा की है। ऐसे में उम्मीद है कि चेयरमैन के नामों की घोषणा हो जाएगी।
अपनी महापौर का विरोध करने वाले कांग्रेस पार्षद मनोज मुद्गल, दशरथ सिंह शेखावत, उत्तम शर्मा सहित अन्य पार्षदों को चेयरमैन बनने की उम्मीद है। इसके लिए ये पार्षद लामबंद भी हैं।
भ्रष्टाचार के आरोप के चलते मुनेश गुर्जर के निलबंन के बाद हैरिटेज निगम की दूसरी महिला मुखिया के रूप में कुसुम यादव को चैयरमेन बनाया गया था। कुसुम यादव (Kusum Yadav) को 60 दिनों के लिए कार्यवाहक महापौर नियुक्त किया गया था।