वहीं, राज्य के कई शहरों में दिन में कोहरे का असर देखने को मिला। अधिकतर शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री से कम चला गया। चार शहरों का रात का पारा 5 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। इसके अलावा 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।