जयपुर

Jaipur Nikay Chunav : रक्षाबंधन पर AAP की दूसरी सूची जारी, 5 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

Jaipur Nikay Chunav : जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज रक्षाबंधन के दिन दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस पूर्व गुरुवार को भी 11 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
2 min read
jaipur nikay chunav aap releases second list on rakshabandhan see names
Jaipur Nikay Chunav : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल। फाइल फोटो - ANI

Jaipur Nikay Chunav : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और सभी अन्य पार्टियों ने कमर कस ली है। नगर निकाय चुनाव का लेकर सभी पार्टियां गंभीर हैं। पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी और दिग्गज पार्टियों को पछाड़कर उम्मीदवारों की सूची जारी करने में बाजी मार ली है। आम आदमी पार्टी ने आज रक्षाबंधन के दिन जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। जिसमें 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस पूर्व गुरुवार को भी 11 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

आम आदमी पार्टी के जयपुर जिलाध्यक्ष और चुनाव समिति के अध्यक्ष अमित दाधीच और जिला चुनाव प्रभारी जिला चुनाव समिति जयपुर अर्चित गोयल ने जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए 5 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

आम आदमी पार्टी राजस्थान ने जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों की सूची–2 जारी की। पार्टी की जारी सूची में जयपुर नगर निगम के 4 वार्डों एवं नगर पालिका जमवारामगढ़ के 1 वार्ड के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। -
1- वार्ड 85, मालवीय नगर - ललित कुमार
2- वार्ड 135, हवामहल - अमित शर्मा
3- वार्ड 25, झोटवाड़ा - नीलम सिंह
4- वार्ड 99, सिविल लाइंस - शमशाद हुसैन
5- जमवारामगढ़ वार्ड 23 - कमलेश।

आप ने बनाई मनोवैज्ञानिक बढ़त!

जयपुर नगर निगम में कुल 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता हैं, जहां 11 सितंबर 2026 को दूसरे चरण के तहत ईवीएम (EVM) से मतदान होना है। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया आज 27 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है।

जहां मुख्य दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी नामांकन की अंतिम तिथियों तक अपने प्रत्याशियों की सूची पर मंथन कर रहे हैं इसके विपरीत, AAP ने समय रहते अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी। ​जिससे आप प्रत्याशियों को अपने-अपने इलाकों में जनसंपर्क और डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू करने का अतिरिक्त समय मिला जाएगा।

स्थानीय मुद्दों पर रहेगा फोकस

अमित दाधीच ने कहा कि जयपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी का मुख्य एजेंडा जनता के मूलभूत समस्याओं का समाधान करना होगा। सड़क, सीवरेज, नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।

Updated on:
28 Aug 2026 06:13 pm
Published on:
28 Aug 2026 06:13 pm