जयपुर

राजस्थान में नवरात्र से दिवाली तक 1 लाख से ज्यादा सैलानी आने की उम्मीद, होटलों में तैयारियां शुरू, 20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

राजधानी जयपुर में दुर्गापूजा और नवरात्र से दिवाली तक पश्चिम बंगाल व गुजरात से एक लाख से ज्यादा सैलानी आने की उम्मीद है। पर्यटन निगम और निजी होटल तैयारियों में जुटे हुए हैं। एक महीने के पर्यटन उत्सव से 20 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 7:47 AM IST
Jaipur tourist
1 लाख से ज्यादा सैलानी आने की उम्मीद (फोटो- पत्रिका)

Jaipur News: जयपुर शहर में दिसंबर में पर्यटन परवान पर रहेगा। लेकिन इससे पहले नवरात्र स्थापना से लेकर दीपावली तक का समय शहर में पर्यटन उत्सव की चकाचौंध से सराबोर रहेगा। इस दौरान पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों से एक लाख से अधिक पर्यटकों के जयपुर आने की संभावना जताई जा रही है।


पर्यटन निगम के होटल, निजी रिसॉर्ट और अन्य ठहराव स्थलों पर तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्र से दीपावली तक के 30 दिन में लगभग 20 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।


पश्चिमी बंगाल से ही आएंगे 50 हजार पर्यटक


दुर्गापूजा महोत्सव के बाद पश्चिमी बंगाल के लोग धार्मिक पर्यटन के लिए एक सप्ताह राजस्थान घूमने आते हैं। तीन दिन जयपुर रुकते हैं, फिर खाटूश्याम और पुष्कर जाते हैं। नवरात्र के दौरान ही पश्चिमी बंगाल से 50 हजार पर्यटकों के जयपुर आने का अनुमान है।


नवरात्र समाप्ति के बाद जयपुर की दिवाली मनाने के लिए गुजरात, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र से भी 50 हजार पर्यटकों के आने की उम्मीद कारोबारी कर रहे हैं। दिवाली पर परकोटा के बाजारों की रोशनी देखने का आकर्षण होता है।


उधर, नवरात्र के लिए पर्यटन निगम की गणगौर होटल में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दिवाली तक बंगाल और गुजरात से आने वाले पर्यटकों के लिए कमरे बुक हो गए हैं। गुजरात से तो 30 से 35 पर्यटकों के समूह ने होटल बुकिंग करवाई है।

Updated on:
15 Sep 2025, 7:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा