जयपुर

Patrika Property Expo: फेस्टिव सीजन से पहले घर खरीदने का मौका, प्रोपेक्स में दो दिन और मिलेंगे प्रॉपर्टी के विकल्प

Patrika Propex 2026: जयपुर में राजस्थान पत्रिका के प्रोपेक्स प्रॉपर्टी एक्सपो में घर, फ्लैट और निवेश के कई विकल्प मिल रहे हैं। फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहक बजट के अनुसार प्रॉपर्टी चुनने के साथ विशेष ऑफर और छूट का लाभ भी उठा सकते हैं।
2 min read
• •
Oct 10, 2026
Patrika Property Expo
दीप प्रज्वलन कर प्रॉपर्टी एक्सपो का शुभारंभ करते नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा (Photo-Patrika)

जयपुर. अपने सपनों का घर खरीदना हो या भविष्य के लिए निवेश की योजना बनाना, सही जगह और बजट के अनुरूप विकल्प तलाशने के लिए अब अलग-अलग बिल्डर्स के दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। राजस्थान पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो 'प्रोपेक्स' में एक ही छत के नीचे घर, फ्लैट और निवेश के विभिन्न विकल्प मिल रहे हैं। शुक्रवार को एसएल मार्ग स्थित द ग्रांड मोती पैलेस में शुरू हुए एक्सपो के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। परिवार के साथ आए लोगों ने अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। किसी ने अपने सपनों के आशियाने की तलाश की तो किसी ने भविष्य में बेहतर निवेश की संभावनाएं टटोलीं। दिनभर एक्सपो में चहल-पहल बनी रही। शनिवार और रविवार को यहां आकर फेस्टिव सीजन से पहले बुकिंग करा यहां मिल रही छूट का फायदा भी उठा सकते हैं। इवेंट का प्रबंधन आइएफएफपीएल की ओर से किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9610447943 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रॉपर्टी एक्सपो अच्छा माध्यम

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। खर्रा ने कहा कि जयपुर महानगर बनने की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में यहां आशियाना खरीदने की चाह रखने वालों के लिए प्रॉपर्टी एक्सपो अच्छा माध्यम है। एक ही छत के नीचे बिल्डर्स और डेवलपर्स की मौजूदगी से लोगों को अपनी जरूरत और बजट के अनुरूप विकल्प तलाशने में सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्वतंत्र आवास पसंद करते हैं, जबकि कई परिवार फ्लैट में रहना सुविधाजनक मानते हैं।

त्योहारी ऑफर और लकी ड्रॉ भी आकर्षण

त्योहारी सीजन से पहले इस एक्सपो में बिल्डर्स की ओर से विशेष ऑफर और छूट दी जा रही है। विजिटर्स के लिए लकी ड्रॉ में आकर्षक इनाम जीतने का अवसर भी रहेगा। ऐसे में घर खरीदने, नया फ्लैट तलाशने या संपत्ति में निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए शनिवार को एक्सपो में पहुंचकर विकल्प देखने का अच्छा अवसर है।

इस बार पत्रिका प्रोपेक्स में जयपुर और आस पास के क्षेत्रों में भी निवेश के ऑप्शंस ग्राहकों को मिलेंगे। इससे ग्राहक 70 से 80 किमी दूर निवेश के विकल्प मिलेंगे।
-अमित पारीक, चेयरमैन, रिप्लांट रियलगुरु प्राईवेट लिमिटेड

फेस्टिव सीजन से ठीक पहले इस तरह का एक्सपो रियल एस्टेट में उत्साह भरने का काम करता है। ग्राहकों और डेवलपर्स के बीच विश्वास और पारदर्शिता भी बढ़ती है।
-प्रकाश अग्रवाल, डायरेक्टर, इम्पीरियल ग्रुप

प्रोपेक्स जयपुर की रियल एस्टेट इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एक अहम कदम साबित हो रहा है। यह एक्सपो शहरवासियों को उनकी जरूरतों और सपनों के अनुसार प्रॉपर्टी खरीदने में मदद करता है।
- गिर्राज अग्रवाल, विराज होम्स

नवरात्र में जो लोग गृह प्रवेश का सपना देख रहे हैं, उनके लिए प्रोपर्टी एक्सपो बेहतरीन विकल्प है। यहां आकर ग्राहकों ने बेहतरीन विकल्प चुन सकते हैं।
-अमित कोटेचा, डायरेक्टर गंगा कोटेचा

प्रॉपर्टी एक्सपो में ग्राहकों को ढेर हैं। सारे विकल्प मिल रहे हैं। फ्लैट से लेकर प्लॉट और निवेश में संभावनाएं ग्राहक यहां आकर तलाश सकता है। एक्सपो में ऑप्शन्स की कोई कमी नहीं है।
-विजय लोढ़ा, जेवीजे ग्रुप

बजट के हिसाब से घर तलाशने का मौका

एक्सपो में आने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि वे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की जानकारी एक ही जगह हासिल कर सकते हैं। घर या फ्लैट का आकार, उपलब्ध सुविधाएं, परियोजना की स्थिति और कीमत जैसे पहलुओं पर बिल्डर्स से सीधे बातचीत कर सकते हैं। इससे विकल्पों की तुलना करने और अपनी जरूरत के अनुरूप निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

Updated on:
10 Oct 2026 09:23 am
Published on:
10 Oct 2026 09:23 am