जयपुर

Jaipur Accident: लो-फ्लोर बस और तेल टैंकर की भिड़ंत, टैंकर चालक की मौत

जयपुर के रेनवाल मांजी कस्बे में बालाजी मोड़ एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। शनिवार सुबह लो-फ्लोर बस और आईओसीएल के तेल टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 10:23 PM IST
Jaipur accident
Jaipur Accident: हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस और टैंकर (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। रेनवाल मांजी कस्बे के बालाजी मोड़ पर शनिवार सुबह लो-फ्लोर बस और तेल टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह रेनवाल मांजी से जयपुर के लिए लो-फ्लोर बस रवाना हुई थी। कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर बालाजी मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के तेल टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर में टैंकर चालक राजेंद्र राठौड़ (42) निवासी कोटपूतली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस चालक योगेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बस चालक गंभीर घायल

हादसे के समय बस में करीब सात से आठ यात्री सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया, जबकि घायल बस चालक को उपचार के लिए भिजवाया। यात्रियों को भी मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

डेढ़ साल पहले पांच लोगों की हुई थी मौत

बालाजी मोड़ पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी स्थान पर लो-फ्लोर बस और कार के बीच भीषण भिड़ंत हुई थी। उस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

अब एक बार फिर इसी मोड़ पर लो-फ्लोर बस और तेल टैंकर की टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हो रहे हादसों के चलते बालाजी मोड़ एक बार फिर चर्चा में है। स्थानीय स्तर पर इस स्थान पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यह वीडियो भी देखें :

Updated on:
28 Nov 2026, 10:23 PM IST
Published on: