जयपुर

Jaipur Fire: बड़ी चौपड़ का सेठी कॉम्प्लेक्स 13 घंटे तक धधकता रहा, करोड़ों का नुकसान; भवन मालिक के खिलाफ केस

बड़ी चौपड़ स्थित मनिहारी जी के कटले के सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने भवन मालिक आनंद सेठी के खिलाफ खुद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार आग करीब 13 घंटे तक रही। कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग ने कई दुकानों और गोदामों को चपेट में ले लिया।
2 min read
Sep 18, 2026
Sethi Complex Fire Jaipur
आग पर काबू पाते फा​यर ब्रिगेड कर्मचारी। फोटो: पत्रिका

जयपुर। बड़ी चौपड़ स्थित मनिहारी जी के कटले के सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने भवन मालिक आनंद सेठी के खिलाफ खुद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस रिपोर्ट में अवैध निर्माण, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों के चालू नहीं होने, फायर एनओसी की व्यवस्था नहीं होने तथा आने-जाने के रास्ते संकरे और अवरुद्ध होने के आरोप लगाए गए है। उप निरीक्षक नरेन्द्र ने यह मामला दर्ज करवाया, जिसकी जांच थानाधिकारी राकेश ख्यालिया को सौंपी गई है।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में बड़ी चौपड़ स्थित मनिहारी जी के कटले के सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी आग करीब 13 घंटे तक रही। कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग ने कई दुकानों और गोदामों को चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में रास्ता संकरा और अवरुद्ध होने के कारण परेशानी हुई। आग बुझाने के लिए एक अस्थायी दीवार हटाकर रास्ता बनाया गया। पुलिस रिपोर्ट में दुकान 205 में करीब 2.50 करोड़ रुपए और दुकान 206-बी (विमल होजरी एजेंसी) में करीब 65-70 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान दर्ज है। अन्य दुकानों में भी लाखों रुपए के सामान के नुकसान का उल्लेख है।

चपेट में आई ये दुकानें

201: सतनाम मदान ट्रेडर्स
202: जितेन्द्र/कमल
203: कमल अग्रवाल
204: शैलेन्द्र अग्रवाल
205: राजेश
205-वी: हसन
206-ए: रमेश/राजेश
206-बीः राकेश गुप्ता, विमल होजरी एजेंसी
207: छोटूभाई पुरुषोत्तम
208: अशोक कुमार शर्मा
209: विकास शर्मा
201-एः राजेश/दीपिका
202-ए: कमल
203-एः कमल
204-एः मगन
205-एः राजेश/दीपिका
206-ए: राजेश/दीपिका

शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है छत पर रेस्त्रां के लिए एनओसी ली म है या नहीं, इसके लिए नगर निगम क पत्र लिखा जाएगा। भाजपा नेता रवि नैयर ने भी व्यापारियों से समस्या पूछी। पुलिस और सिविल डिफेंस टी ने भी बहादुरी का परिचय दिया।

दमकल की आवाजाही मुश्किल

आग के संपर्क में पानी भी गर्म हो गया, इससे भी परेशानी हुई। तंग गलियों और बाहर बरामदों व बालकनी में रखे सामान ने दमकल की आवाजाही मुश्किल कर दी।

हो स्थायी फायर सिस्टम व सुरक्षा व्यवस्था

पुरोहितजी का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को हुई आग की घटना को लेकर जयपुर व्यापार महासंघ ने प्रशासन एवं नगर निगम से स्थाई और प्रभावी अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल एवं महामंत्री सुरेश सैनी ने कहा कि यलंबे समय से स्थायी अग्निशमन की मांग की जा रही है।

Updated on:
18 Sept 2026 07:41 am
Published on:
18 Sept 2026 07:41 am