जयपुर

Jaipur Soldierathon 2026: सोल्जराथॉन में देशभक्ति के जोश के साथ दौड़ा जयपुर, धावकों ने सेना के सम्मान में लगाई दौड़

Jaipur Soldierathon 2026: राजधानी जयपुर में रविवार को फिटनेस और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 में हजारों धावकों ने सेना के सम्मान में दौड़ लगाई।

3 min read
Mar 15, 2026
सोल्जराथॉन में उमड़े युवा। फोटो: दिनेश डाबी

जयपुर। फिटिस्तान: एक फिट भारत की ओर से राजधानी जयपुर के मिलिट्री स्टेशन में रविवार को वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 का आयोजन हुआ। इसमें हजारों धावकों ने एक साथ दौड़ लगाकर सेना के प्रति सम्मान का संदेश दिया। मिलिट्री स्टेशन के गांडीव स्टेडियम से सुबह 5:30 बजे राष्ट्रगान के बाद शुरू हुई मैराथन वापस स्टेडियम में ही संपन्न हुई।

इसमें बतौर मुख्य अतिथि मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह शामिल हुए। उनके साथ सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह और दक्षिण-पश्चिम आर्मी कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ पदम सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। उन्होंने मैराथन को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। अंत में विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति की भावना साफ दिखाई दी।

ये भी पढ़ें

Patrika Impact: खबरों से आया बदलाव सुधरी सड़कें और नहरें, हर्षाए खेत-खलिहान, पढ़ें, खबरों का खेती किसानी पर इंपैक्ट

यह आयोजन राजस्थान पत्रिका द्वारा पावर्ड है। पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्मशती वर्ष के अवसर पर मार्च में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैंं। कार्यक्रम के दौरान पैराप्लेगिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए 25 लाख का डोनेशन भी किया गया।

अपनी मर्जी से दौड़नाः राज्यपाल

कार्यक्रम में राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने धावकों से कहा कि आपको अपने लिए दौड़ना है, अपने समय और मर्जी से दौड़ना है। कोशिश करें कि इसे एंजॉय करें और अच्छा प्रदर्शन करें। वहीं सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि यह दौड़ सेना के सम्मान में है और इस भावना से दौड़ेंगे तो सैनिक भी और मोटिवेट होंगे।

मलखंभ-गतका-कलारीपयट्ट ने बढ़ाया रोमांच

मैराथन के दौरान देशभक्ति के नारों से मिलिट्री स्टेशन गूंज उठा। समापन के बाद भांगड़ा नृत्य, मलखंभ और कलारीपयट्टू जैसी हाई एनर्जी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने धावकों और दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया।सोल्जराथॉन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवतियां और महिलाएं भी दौड़ती दिखाई दीं।

मोहाली से व्हीलचेयर नेशनल बास्केटबॉल टीम के कप्तान मोहम्मद लतीफ और व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान कुबैर सिंह भी इसमें शामिल हुए और धावकों का उत्साह बढ़ाया।

जोश-जज्बे को सलाम

29 साल तक नौसेना में सेवा दे चुके 82 वर्षीय राजेंद्र सिंह भी सोल्जराथॉन में शामिल हुए। वे अब तक 132 मैराथन में भाग ले चुके हैं। आर्मी ऑफिसर कुलदीप बृजवासी की पत्नी दया बृजवासी दो बेटियों के साथ दौड़ीं। वहीं कर्नल पूजा अपनी बेटी और मेड के साथ 5 किमी रेस में शामिल हुईं। डॉ. सुलोचना अपनी भाभी के साथ राजस्थानी पोशाक पहनकर 3 किमी दौड़ीं।

ये रही दौड़ की श्रेणियां, रिपोर्टिंग और फ्लैग ऑफ टाइम

21 किमी हाफ मैराथनः रिपोर्टिंग सुबह 5 बजे, फ्लैग ऑफ सुबह 5:30 बजे।
10 किमी रनः रिपोर्टिंग सुबह 5:30 बजे, फ्लैग ऑफ सुबह 6 बजे।
3 किमी और 5 किमी रन वॉकः रिपोर्टिंग सुबह 5:30 बजे, फ्लैग ऑफ सुबह 6:10 बजे।

रेस एक्सपो में बच्चों के साथ नजर आए लोग

इससे पहले शनिवार को मिलिट्री एरिया स्थित उत्सव हॉल में सोल्जराथॉन का रेस एक्सपो आयोजित किया गया। इसमें धावकों को रेस किट, बीआइबी नंबर, टी-शर्ट और बैग आदि वितरित किए गए। इस दौरान धावकों में उत्साह देखने को मिला। कई लोग बच्चों के साथ भी एक्सपो में पहुंचे और आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए।

ये भी पढ़ें

कर्पूर चन्द्र कुलिश का जन्म शताब्दी वर्ष : राजस्थान के कई शहरों में ‘जन सेवा और नारी शक्ति’ का दिखा अनूठा संगम
Also Read
View All