जयपुर

Jaipur: देर रात अचानक हॉस्टल में में जा घुसी SUV, गेट में फंसे पहिए तो भागने में हुए नाकाम, नशे में धुत दो युवक गिरफ्तार

Jaipur Hostel Accident: जयपुर के महेश नगर में तेज रफ्तार SUV बेकाबू होकर बॉयज हॉस्टल में जा घुसी। गेट टूटने के बाद भाग रहे दोनों युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2026, 5:55 PM IST
jaipur thar accident
हॉस्टल के गेट में आकर घुसी थार (Photo-Social Media)

Jaipur Thar Accident: जयपुर के महेश नगर इलाके में रविवार देर रात तेज रफ्तार SUV बेकाबू होकर एक बॉयज हॉस्टल में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि हॉस्टल का मेन गेट टूट गया। हादसे के बाद दोनों युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गाड़ी के पहिए में गेट का लोहे का एंगल फंस गया। इससे उनकी कोशिश नाकाम हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रात 2.30 बजे हुआ हादसा

महेश नगर थाना एएसआई के अनुसार घटना रविवार रात करीब 2.30 बजे 80 फीट रोड की है। बताया गया कि दो युवक शराब के नशे में गाड़ी लेकर इलाके में घूम रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख पाया और गाड़ी तलवारिया गार्डन के पास स्थित शिवाय बॉयज हॉस्टल की तरफ चली गई और सीधे मेन गेट से जा टकराई। टक्कर के बाद गेट पूरी तरह टूट गया।

हादसे से पहले हॉस्टल के गेट की फोटो

धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए लोग

गाड़ी के हॉस्टल से टकराने के बाद बहुत तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हादसे के बाद दोनों युवकों ने वहां से निकलने की कोशिश की लेकिन जब वे थार को पीछे करने की कोशिश कर रहे थे तो इसी दौरान गेट का लोहे का एंगल गाड़ी के पहिए में फंस गया। इसके चलते थार आगे नहीं बढ़ सकी और दोनों युवकों की भागने की कोशिश नाकाम हो गई।

दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा

जब थार आगे नहीं निकल सकी तो दोनों युवक गाड़ी से नीचे उतरे और पैदल भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी के पहिए में हॉस्टल के टूटे गेट का लोहे का एंगल फंसे हुए थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को वहां से बाहर निकलवाया और उसके बाद गाड़ी को जब्त कर लिया।

Updated on:
10 Aug 2026, 5:55 PM IST
Published on: