जयपुर

जयपुर: बेटी को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूदी महिला, बच्ची की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर

Jaipur: जयपुर के मुरलीपुरा में महिला ने 5 साल की बेटी संग तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल है। भाई ने पति पर दहेज प्रताड़ना और धक्का देने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Aug 18, 2025
Murlipura woman jumps from roof
Murlipura woman jumps from roof (Patrika Photo)

जयपुर: राजधानी जयपुर में दहेज उत्पीड़न का दर्दनाक मामला सामने आया है। मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी पांच वर्षीय बेटी को गोद में लेकर मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में मासूम प्रियांशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां मंजू मीणा गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल, उनका इलाज जयपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।


घटना के बाद महिला के भाई अजय कुमार ने मुरलीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अजय ने आरोप लगाया कि बहन को शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पति रविंद्र कुमार और ससुरालवालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार परिवार ने रुपये देकर रिश्ते को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। अजय का यह भी कहना है कि बहन को तीसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिराया गया।


फोन पर हुआ था विवाद


पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले मंजू और रविंद्र में फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में रविंद्र घर पहुंचा और मंजू से झगड़ा किया। इसी दौरान मंजू अपनी बेटी को गोद में लेकर छत से नीचे कूद गईं। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बच्ची की जान नहीं बच सकी।


आरोपी प्रॉपर्टी कारोबारी


SHO वीरेंद्र कुरील ने बताया कि मृतका मंजू की शादी करीब 13 साल पहले रविंद्र कुमार से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, 12 वर्षीय बेटा और मृतका प्रियांशी। रविंद्र प्रॉपर्टी का कारोबार करता है और अक्सर रींगस में रहता था।


हत्या का मामला दर्ज


पुलिस ने अजय कुमार की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार रात आरोपी पति रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है और महिला के बयान के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Updated on:
18 Aug 2025 07:26 am
Published on:
18 Aug 2025 07:26 am
Also Read
View All
रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’

Rajasthan News: महंगाई का झटका! राजस्थान में ‘आधी रात’ से CNG-PNG के बढ़ी कीमतें लागू, जानिए कहां मिल रहा सबसे महंगा और सबसे सस्ता फ्यूल?    

Panchayati Raj History: नागौर से 67 साल पहले शुरू हुआ था पंचायतीराज का सफर, नेहरू ने ऐसे पहुंचाई गांव तक सत्ता