जयपुर

JDA Big Action: जयपुर में फिर गरजा बुलडोजर, 2 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, जानें कहां-कहां हुई कार्रवाई

JDA Big Action: जेडीए प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इनको आठ बीघा में विकसित किया जा रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2025, 8:20 AM IST
JDA Big Action
JDA Big Action (Patrika Photo)

JDA Big Action: जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई सांगानेर और दादिया क्षेत्र में की गई, जहां करीब आठ बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।


जेडीए अधिकारियों के मुताबिक, दादिया में करीब चार बीघा भूमि पर श्रीनाथ एन्क्लेव नाम से और सांगानेर में खुली जेल के पीछे चार बीघा क्षेत्र में गोपी विहार नाम से अवैध कॉलोनी का निर्माण चल रहा था। इन कॉलोनियों में सड़कें और प्लॉटों का निशान भी बना दिया गया था। जेडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों से सभी अवैध संरचनाओं को तोड़ दिया।


इसके अलावा सांगानेर में खुली जेल के पास सड़क सीमा क्षेत्र में 10 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में सरकारी जमीन पर बनाए गए अनुपयोगी कियोस्कों पर भी कार्रवाई की गई। झोटवाड़ा के तारानगर में 38, सांगानेर में खुली जेल के पास 34 और भांकरोटा क्षेत्र में 21 कियोस्क हटाए गए।


जेडीए अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कियोस्क लंबे समय से खाली पड़े थे और सार्वजनिक मार्ग और सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने हुए थे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Updated on:
28 Oct 2025, 8:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: एक दिन में बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस, तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख पद, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध