जयपुर

जेडीए के सस्ते भूखण्ड: चूक मत जाना…अब मात्र 3 दिन शेष, 21 हजार से अधिक आवेदन जमा

JDA Lottery 2025: जेडीए की तीनों आवासीय योजनाओं में अब तक के आवेदनों की संख्या की बात की जाए तो कुल 21262 आवेदन जमा हुए हैं,जबकि इन तीनों योजनाओं में कुल भूखण्डों की संख्या 765 है।
less than 1 minute read
• •
Jun 08, 2025
jda

JDA Plots: जयपुर। यदि आप जयपुर में सस्ते प्लॉट लेना चाहते हैं तो देर नहीं करें। अब मात्र तीन दिन शेष बचे हैं। जैसे-जैसे आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे आवेदनों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 21 हजार से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं।
आपको बता दें कि जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से इन दिनों तीन आवासीय योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन आगामी 12 जून तक भरे जाएंगे। इसमें सबसे अधिक सरस्वती विहार आवासीय योजना के लिए ज्यादा क्रेज देखने को मिला है। तीनों आवासीय योजनाओं में से सबसे अधिक आवेदन इसी योजना में आए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि इस सरस्वती विहार योजना में तीनों योजनाओं की तुलना में सबसे अधिक सस्ते प्लॉट मिल रहे हैं।

हर 27 आवेदक के नाम खुलेगी लॉटरी

जेडीए की तीनों आवासीय योजनाओं में अब तक के आवेदनों की संख्या की बात की जाए तो कुल 21262 आवेदन जमा हुए हैं,जबकि इन तीनों योजनाओं में कुल भूखण्डों की संख्या 765 है। ऐसे में औसत हर 27 वे आवेदक के नाम भूखण्ड की लॉटरी खुलेगी।

एक नजर में जानें जेडीए योजनाओं में भूखण्ड व आवेदकों की संख्या-8 जून तक की स्थिति

1-गंगा विहार आवासीय योजना
कुल भूखण्ड -233
अब तक आवेदन जमा-6236

2-यमुना विहार आवासीय योजना
कुल भूखण्ड-232
अब तक आवेदन जमा-4854

3-सरस्वती विहार आवासीय योजना
कुल भूखण्ड-300

अब तक आवेदन जमा-10172

कुल आवेदन अब तक जमा-21262

Updated on:
08 Jun 2025 04:00 pm
Published on:
08 Jun 2025 04:00 pm
Also Read
View All
Railway News: श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, भरतपुर तक चलेगी जयपुर-बयाना एक्सप्रेस

Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा