गंगा विहार आवासीय योजना में कुल भूखण्ड -233 हैं, इसके लिए छह जून तक 5426 आवेदन जमा हो चुके हैं। इसी तरह यमुना विहार आवासीय योजना में कुल भूखण्डों की संख्या 232 है, इसके लिए अब तक 4204 आवेदन जमा हुए हैं। वहीं सरस्वती विहार आवासीय योजना में कुल भूखण्डों की संख्या 300 रखी गई है,वहीं इसमें अब तक आवेदन 8714 जमा हुए हैं। यानी इस योजना में दोनों योजनाओं की तुलना में सबसे अधिक आवेदन आए हैं।