जयपुर

जॉब मंत्र: एआई को बॉस नहीं को-पायलट बनाओ, वरना नौकरी मुश्किल

WEF Report 2025: सुपर स्किल्स नहीं तो जॉब नहीं। हर 6 महीने में नई टेक्नोलॉजी आएगी। जो तेजी से सीखेगा और एडाप्ट करेगा, वही टिकेगा।

2 min read
Dec 11, 2025

Government Jobs vs AI: जयपुर. कल्पना करो, सुबह ऑफिस पहुंचे और आपकी कुर्सी पर कोई रोबोट बैठा है जो न थकता है, न छुट्टी लेता है, न सैलरी मांगता है। वो है एआई। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ( WEF ) की नई ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025’ ने साफ-साफ लिख दिया है अगले 5 साल में अधिकांश पुरानी नौकरियां खत्म हो जाएंगी। लेकिन अच्छी खबर ये है कि मिलियन-मिलियन नई नौकरियां भी आएंगी और ये सारी नौकरियां सिर्फ वही लोग पाएंगे जो आज से ही एआई को अपना दोस्त बना लेंगे। बाकी सबके लिए मैसेज बहुत साफ है। अब एआई को हमें अपना बॉस नहीं को-पायलट AI Copilot बनाना होगा, तभी सैलरी मिलेगी, नहीं तो हमारी जगह कोई और होगा। 2026 में नौकरी नहीं, करियर चाहिए तो आज से ही अपस्किलिंग शुरू कर दो। याद रखो अब डिग्री नहीं, स्किल्स बोलेंगी।

व्लर्ड इकोनॉमिक फोरम ( WEF ) की ताजा ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025’ ने साफ चेतावनी दे दी है 2030 तक दुनिया भर में अधिकांश मौजूदा स्किल्स बेकार हो जाएंगी। भारत में भी हालात यही हैं। जो लोग अभी से एआई के साथ काम करना नहीं सीखेंगे, उनकी जगह रोबोट और एजेंटिक एआई ले लेगा। रिपोर्ट कहती है कि अगले 5 साल में 92 मिलियन पुरानी नौकरियां खत्म होंगी, लेकिन 170 मिलियन नई नौकरियां सिर्फ वही लोग पा सकेंगे जो एआई को अपना सह-पायलट बना लेंगे।

ये भी पढ़ें

सोशल मीडिया की तस्वीरें बनी जाल: AI डीपफेक से किडनैपिंग स्कैम, राजस्थान में भी कई मामले आए सामने 

2026 का जॉब मार्केट सिर्फ स्मार्ट लोगों का होगा

आज की कंपनियां मेहनती नहीं, स्मार्ट वर्कर चाहती हैं। अब एक स्किल सीखकर 20 साल नौकरी करना नामुमकिन है। 2025 की रिपोर्ट भी यही बता रही है कि भारत में एआई, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स वाली जॉब्स की डिमांड 300% तक बढ़ी है।

2026-2030 में टॉप 5 हॉट स्किल्स जिन्हें सीखना होगा जरूरी

एजेंटिक एआई और ऑटोमेशन वर्कफ्लो

अब एआई सिर्फ चैट करने वाला नहीं रहा। एजेंटिक एआई खुद पूरा प्रोजेक्ट प्लान करेगा, ईमेल भेजेगा, मीटिंग शेड्यूल करेगा। इंसान को सिर्फ फाइनल अप्रुवल देना होगा।

एआई-पावर्ड क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग

कंपनियां ऐसे लोगों को लाखों का पैकेज देंगी जो एआई से 10 आइडिया जेनरेट करवाकर उसमें से सबसे बेस्ट चुन सकें। क्रिएटिव थिंकिंग व्लर्ड इकोनॉमिक फोरम की टॉप-3 स्किल है।

डिसीजन इंटेलिजेंस और डेटा लिटरेसी

हर फैसला डेटा से होगा। Excel से आगे बढ़कर Power BI, Tableau और Python सीखना जरूरी। जो डेटा को "पढ़" सकेगा, वही बॉस बनेगा।

साइबर सिक्योरिटी

ऑनलाइन फ्रॉड, रैनसमवेयर और डेटा लीक के दौर में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की सैलरी लाख तक जा रही है।

चेंज मैनेजमेंट और लाइफलॉन्ग लर्निंग

हर 6 महीने में नई टेक्नोलॉजी आएगी। जो तेजी से सीखेगा और एडाप्ट करेगा, वही टिकेगा।

ये भी पढ़ें

AI ने बदल दी शॉपिंग की परिभाषा: एआई वॉयस शॉपिंग में टॉप-3 में राजस्थान

Updated on:
11 Dec 2025 03:13 pm
Published on:
11 Dec 2025 02:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर