जयपुर

10th Pass Jobs: चूक मत जाना, दसवीं-बारहवीं पास युवाओं को बड़ा मौका, 700 पदों पर सीधी भर्ती

Employment News: सिर्फ एक दिन… और मिल सकती है नौकरी! 17 फरवरी को जयपुर में खास मौका। बिना लंबी परीक्षा के सीधा इंटरव्यू, कौन पाएगा 700 नौकरियों में जगह?। बेरोजगारों की किस्मत बदलेगा ये शिविर, क्या आप तैयार हैं अपने भविष्य के लिए?

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
MP Higher Education Department to sign MoU for employment-oriented education- demo pic

12th pass jobs: जयपुर. पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों समेत विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 17 फरवरी को एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर युवाओं को सीधे निजी कंपनियों से जोड़कर मौके पर ही चयन का अवसर प्रदान करेगा।

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप और भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन लगातार रोजगार सृजन की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय द्वारा सिरसी रोड स्थित भूषण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में यह शिविर लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

बड़ा कदम: राजस्थान में पहली बार “आधार कार्ड” सत्यापन के साथ होगी भर्ती परीक्षा

विभागीय अधिकारियों के अनुसार शिविर में निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो निर्माण, रिटेल, मार्केटिंग, स्टाफिंग, कॉल सेंटर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 700 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती करेंगी। चयन प्रक्रिया मौके पर ही साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी, जिससे युवाओं को लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।

इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही रोजगार के अलावा प्रशिक्षण, स्वरोजगार और कैरियर मार्गदर्शन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि युवाओं को भविष्य के लिए बेहतर दिशा मिल सके।

जिला प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। यह शिविर युवाओं के लिए रोजगार की नई उम्मीद लेकर आ रहा है।

ये भी पढ़ें

Valentine Alert: प्यार के नाम पर जाल, गिफ्ट स्कैम, फिशिंग लिंक और वीडियो ब्लैकमेलिंग से खतरा

Published on:
14 Feb 2026 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर