जयपुर

Rajasthan Weather: बारिश व ओलों का सफर आज हो जाएगा खत्म 7 मई से गर्मी दिखाएगी अपने तेवर

Rajasthan Weather: बीते कुछ दिनों से पश्चिम विक्षोभ की वजह से जो तापमान लगातार नीचे गिर रहा था, 6 मई से फिर बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में शनिवार से फिर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2023, 1:36 AM IST
Rajasthan Weather
Rajasthan Weather: राजस्थान में तेज हवाओं के साथ होने वाली बारिश मचा सकती है तांडव, मौसम विभाग ने 6 संभागों में जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान के अधिकांश जिलों में अब तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होने लगा है। बीते कुछ दिनों से पश्चिम विक्षोभ की वजह से जो तापमान लगातार नीचे गिर रहा था, 6 मई से फिर बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में शनिवार से फिर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है। राज्य में 5 मई को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पिछले 15 दिनों से प्रदेश के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई थी और पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट था जो कि अब शनिवार के बाद समाप्त होने वाला है। आने वाली 7 मई से राज्य के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आंधी बारिश की गतिविधियों में आगामी 24 घंटों बाद कमी होने तथा दिनांक 7 मई से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना बताई है।

गिरता तापमान चढ़ने का सिलसिला
गौरतलब है कि बीते करीब 15—20 दिनों से राजधानी जयपुर समेत अधिकांश जिलों में मौसम खुशनुमा बना हुआ था। प्रदेशभर के ज्यादातर जिलों में बारिश की फुंआरों से तल्ख् गर्मी के तेवरर नरम बने हुए थे और मई के मौसम में ठंडी हवाओं का दौर था। प्रदेश के लोग इस गर्मी में ठंडे मौसम का आनंद भी खूब उठा रहे थे। तो कहीं तेज बारिश व आलों ने काफी मुसिबत भी खड़ी कर दी थी। लेकिन अब आने वाले दो दिनों में गिरा हुआ पारा उपर चढ़ने का क्रम शुरू होगा। इससे राज्य में गर्मी तेज होने की पूरी उम्मीद है। आगामी 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 8-9 मई के दौरान कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

पांच मई तक मिली थी राहत
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 मई तक राजस्थान के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई थी। आज शनिवार को मौसम विभाग के हिसाब से जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर संभागों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बताई गई है।

Updated on:
6 May 2023, 1:36 AM IST
Published on: