8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोट नहीं दिया तो अब प्रति यूनिट 1 रुपए महंगी मिलेगी बिजली

वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला सबसे कम को आगे बढ़ाना और आगे वालों में 100% का टागरेट सबसे कम मतदान रहा पाली जिले का राजस्थान में विधानसभा चुनाव से होगा लागू, इसी साल होने हैं चुनाव इस तरह आएगा बिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 1 May 2023, 11:30 AM IST

ellection_1.jpg

voting news

जयपुर. मतदान नहीं करने वाले लोगों को अब बिजली का ज्यादा बिल चुकाना होगा। ऐसे मतदाताओं के लिए अलग टैरिफ तैयार की जा रही है, जिसमें 1 रुपए प्रति यूनिट ज्यादा बिलिंग होगी। यानी, आपके 500 यूनिट का बिल 3490 रुपए आ रहा है तो आपको अब 3990 रुपए चुकाने होंगे।

चुनाव आयोग ने यह निर्णय कर लिया है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। राजस्थान में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी हो, इसलिए पहली बार इस तरह का फैसला किया गया है। आयोग का यह निर्णय दूसरे राज्यों में भी लागू होगा।

कनेक्शनधारी की होगी जिम्मेदारी
जिसके नाम से बिजली कनेक्शन है, उसकी जिम्मेदारी होगी कि परिवार का हर वोटर मतदान करने जाए। एक भी मतदाता वोट नहीं करता है तो उसके बिजली के बिल में अतिरिक्त राशि जुड़कर आएगी। यदि मतदाता दूसरे शहर या राज्य में नौकरी कर रहा है, लेकिन मतदाता सूची में नाम जुड़ा हुआ है तो उनके मतदान के लिए भी चुनाव आयोग व्यवस्था कर रहा है।

पिछले चुनाव में घट गया था मतदान
पिछले विधानसभा चुनाव में 0.54 मतदान प्रतिशत घट गया था। जबकि, चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया था। सबसे ज्यादा मतदान 83.65% रहा जैसलमेर जिले में, सर्वाधिक 86.87% मतदान पोकरण सीट पर, सबसे कम 64.65% मतदान रहा पाली जिले में