8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan politics: रामेश्वर डूडी के इस एक बयान ने सीएम गहलोत और पायलट दोनों को साध लिया

Rajasthan politics: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने वसुंधरा सरकार के घोटालों को लेकर दिया ऐसा बयान कि, न तो सीएम गहलोत और न ही इससे पायलट को बुरा लगे। आखिर इस बयान के क्या हैं मायनें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 2 May 2023, 11:33 AM IST

Rameshwar Dudi

Rameshwar Dudi

Rajasthan politics: राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन रामेश्वर डूडी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि वसुंधरा राज के भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही है। डूडी ने इस मामले में सचिन पायलट के आरोपों को सिरे से नकार भी दिया है। डूडी ने कहा कि इस मसले पर सीएम अशोक गहलोत पायलट के मन की शंका को दूर करें। डूडी ने हाल में बीकानेर के नोखा में किसान सम्मेलन किया था।

यह भी पढ़ें:सरकार की 10 बड़ी योजनाओं का 30 जून तक मिलेगा फायदा, 32 लाख से ज्यादा लोगों ने उठाया फायदा

इसमें सीएम गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे, लेकिन पायलट नहीं गए थे। माना जा रहा है कि पायलट और डूडी के बीच दूरी बन गई है। वसुंधरा शासन के समय पायलट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और डूडी नेता प्रतिपक्ष थे। डूडी ने सोमवार को कृषि भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। हमने सदन और सड़क पर विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाई थी और सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर गए थे। डूडी ने कहा कि जो सही है, उसको मैं सही और गलत को गलत कहता हूं।

यह भी पढ़ें: वादों में गुजरे कई दशक, न छुक-छुक आ पाई और न ही बना टूरिस्ट सर्किट

मेरी लड़ाई सिद्धांतों और विचारधारा की थी। अब उन मामलों को सुलझा लिया गया है। गहलोत सरकार ने साढ़े चार साल में राजस्थान को विकसित राज्य बनाया है।