जयपुर

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, जानें कौन थे?

Sukhdev Singh Gogamedi murder : राजधानी जयपुर से बड़ी ख़बर। करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्याम नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष भी थे।गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

2 min read
Sukhdev Singh Gogamedi who was

Who Was Sukhdev Singh Gogamedi : जयपुर में मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जयपुर के श्यामनगर इलाके में कुछ लोगों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग की। सुखदेव सिंह को गोली लगी। उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। साथ ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का एक निजी गार्ड भी घायल है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मृत्यु की घोषणा के बाद हर तरफ यह सवाल सुर्खियों में आ गया है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन थे? तो जानें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

सर्च ऑपरेशन शुरू

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गंभीर रुप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही गोगामेड़ी ने दम तोड़ दिया। फायरिंग और हत्या की इस घटना के बाद शहर भर के पुलिस अफसर आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मौके पर FSL की टीम मौजूद है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन थे जानें

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान चर्चा में आए थे। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने इस फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पूरे देश में इसका विरोध किया गया। इस विरोध से परेशान होकर फिल्म निर्माता को फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत करना पड़ा। राजपूत समाज के युवाओं के बीच सुखदेव सिंह गोगामेड़ी काफी फेमस थे। सुखदेव सिंह ने 2018 चुनाव में भादरा से भाजपा से टिकट मांगा था पर नहीं मिला।

यह भी पढ़ें - अशोक गहलोत पर पीएम मोदी की भविष्यवाणी क्या सच होगी! जानें

एक अलग संगठन बनाया

गोगामड़ी दो बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। गोगामेड़ी और लोकेंद्र कालवी के बीच विवाद के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने राष्ट्रीय श्री राजपूत करणी सेना के नाम से एक अलग संगठन बना लिया। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी काफी दिनों से सुरक्षा मांग रहे थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के जोगिंदर अवाना की मुसीबतें बढ़ी, पहले चुनाव हारे अब ईडी करेगी जांच



पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने किया खुलासा

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ जयपुर ने कहा, तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए। उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विरोध प्रदर्शन शुरू

जयपुर में मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल के बाहर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर रखा हुआ है। हत्या की सूचना के बाद राजपूत समुदाय के सदस्यों ने जयपुर के अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें - Video : Sukhdev Singh Gogamedi का हत्यारा कौन..? क्यों मारी गोली, जानिए सब कुछ

Updated on:
07 Dec 2023 10:55 am
Published on:
05 Dec 2023 03:13 pm
Also Read
View All