Rajasthan Election 2023 Results : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 रिजल्ट से पूर्व जब चुनाव प्रचार का दौर चल रहा था। उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भविष्यवाणी की थी। उस भविष्यवाणी को लेकर चर्चा आम हो गई है। नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान की गई भविष्यवाणी सच साबित होती लग रही है। डूंगरपुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, लोग लिखकर रख लें कि अशोक गहलोत इस चुनाव के बाद तो मुख्यमंत्री नहीं ही बनेंगे, आगे भी कभी इस पद पर नहीं बैठेंगे। पीएम मोदी ने कहा था कि मावजी महाराज की भूमि से जो भविष्यवाणी की जाती है, कभी गलत नहीं होती।अशोक गहलोत फिर कभी सीएम बनेंगे या नहीं, यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गहलोत 72 साल के हो चुके हैं। उनकी उम्र को देखते हुए 2028 तक संभव है कि कांग्रेस नए नेतृत्व को आगे बढ़ाए।