जयपुर

Babulal Bairwa Death : पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा के निधन से अशोक गहलोत दुखी, सचिन पायलट ने कही बड़ी बात

Babulal Bairwa Death : कठूमर (अलवर) के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का आज रविवार तड़के करीब 3 बजे निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत-सचिन पायलट ने बाबूलाल बैरवा के निधन पर दुख प्रकट किया।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2026, 10:48 AM IST
Kathumar Alwar former MLA Babulal Bairwa death Ashok Gehlot sad said political and social life Irreparable loss
बाबूलाल बैरवा के संग अशोक गहलोत। साभार-अशोक गहलोत के सोशल अकाउंट X

Babulal Bairwa Death : कठूमर (अलवर) के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का आज रविवार तड़के करीब 3 बजे निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने बाबूलाल बैरवा के निधन पर दुख प्रकट किया। बाबूलाल बैरवा के निधन की जानकारी होने के बाद अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि कठूमर (अलवर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है।

अशोक गहलोत न आगे लिखा कि एक लंबे अरसे तक विधायक के रूप में उनका अनुभव और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।

अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहे बैरवा - सचिन पायलट

बाबूलाल बैरवा के मृत्यु का समाचार सुनने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।

कई बीमारियों का इलाज करा रहे थे बाबूलाल बैरवा

कठूमर (अलवर) के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा पिछले 12-13 दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि बाबूलाल बैरवा को बीपी, शुगर और अस्थमा की बीमारी से ग्रस्त थे।

बाबूलाल बैरवा के निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

बाबूलाल बैरवा के निधन की सूचना के बाद खेड़ली और कठूमर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन को पार्टी और क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया है। उनकी अंतिम यात्रा खेड़ली बाइपास रोड स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी।

पहली बार निर्दलीय विधायक चुने गए थे बाबूलाल बैरवा

बाबूलाल बैरवा का राजनीतिक जीवन काफी अच्छा गुजरा। वे चार बार विधायक चुने गए। बाबूलाल बैरवा का कठूमर में दबदबा था। जनता के बीच वह काफी लोकप्रिय थे। पहली बार साल 1980 में निर्दलीय विधायक के तौर पर विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1985 में कांग्रेस और साल 2008 में भाजपा से विधायक बने। साल 2018 में बाबूलाल बैरवा फिर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और चौथी बार विधानसभा पहुंचे।

Updated on:
3 May 2026, 10:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप