जयपुर

Ketan Agarwal Murder : क्या साजिश से पहले सिया और चेतन कर चुके थे शादी? सच जानने के लिए राजस्थान पहुंची पुणे पुलिस

Ketan Agarwal Murder Update : महाराष्ट्र के पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के रिश्तों के तार राजस्थान से जुड़ रहे हैं।
2 min read
Jul 16, 2026
Pune Ketan Agarwal Murder Case
केतन अग्रवाल के साथ सिया व इनसेट में चेतन चौधरी। फोटो: पत्रिका

Ketan Agarwal Murder Update : महाराष्ट्र के पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के रिश्तों के तार राजस्थान से जुड़ रहे हैं। पुणे पुलिस की एक विशेष जांच टीम राजस्थान पहुंची है, जो यहां के स्थानीय मंदिरों में दोनों आरोपियों द्वारा गुपचुप तरीके से की गई शादी के दावों की सत्यता खंगाल रही है। वहीं सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की न्यायिक हिरासत की अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही है, जिसके चलते दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुणे ग्रामीण पुलिस की एक टीम ने सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच कथित शादी की खबरों की पुष्टी करने लिए राजस्थान के मंदिरों का दौरा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने सच जानने के लिए मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज मांगे है। हालांकि अभी तक कोई फुटेज नहीं मिला।

इससे पहले खबरों में दावा किया गया था कि पिछले साल सिया गोयल और चेतन चौधरी ने राजस्थान की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर मंदिर में शादी कर ली थी। फिलहाल मंदिर से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिससे दोनों की शादी की पुष्टि हो सके। इसके बावजूद पुलिस इस पूरे एंगल की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित सबूत जुटाने की कोशिश में लगी है।

केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक पत्र

दो दिन पहले मृतक केतन अग्रवाल की मां, राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भावुक ईमेल लिखा था, जिसमें बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पीएम से मामले में जल्द न्याय सुनिश्चित करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की अपील की है। केतन की मां ने अपने पत्र में लिखा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन बेटे के लिए न्याय मांगने के लिए देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखना पड़ा।

क्या है केतन अग्रवाल हत्याकांड?

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल (25) को कथित तौर पर खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज मामले में दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में तय थी।

Updated on:
16 Jul 2026 12:37 pm
Published on:
16 Jul 2026 12:35 pm