16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिया गोयल के पिता पर तुकाराम मुंडे की FDA का बड़ा एक्शन! दुकान सील, माल जब्त

Tukaram Mundhe Action on Siya Goyal Family: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल के परिवार की दुकान पर महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन। नियमों के उल्लंघन और संभावित मिलावट के आरोप में यह कार्कारवाई की गई है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 16, 2026

Tukaram Mundhe FDA siya goyal

सिया गोयल और FDA कमिश्नर IAS तुकाराम मुंडे (Photo: X/IANS)

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे की अगुवाई वाली खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सिया गोयल के परिवार की मसाले और सूखे मेवों की दुकान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे नोटिस जारी किया है। नियामक ने 'मेसर्स बीजी गोयल एंड कंपनी' द्वारा संचालित दुकान में कथित नियमों के उल्लंघन पाए जाने के बाद अगले आदेश तक सभी व्यावसायिक गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं।

यह दुकान पुणे के मध्य स्थित मार्केट यार्ड इलाके में है। अधिकारियों के अनुसार, FDA की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया, जिसके दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और संभावित मिलावट के संदेह में कार्रवाई की गई। निरीक्षण के बाद प्रतिष्ठान को कारोबार रोकने का आदेश दिया गया है।

रेड में 8.14 लाख का माल जब्त

FDA अधिकारियों ने जांच के दौरान 'संत' और 'साधु' ब्रांड के हल्दी पाउडर, तिल और सोयाबीन वड़ियां समेत चार खाद्य उत्पादों के नमूने एकत्र किए। जांच में उत्पादों के लेबल पर गलत या अधूरी जानकारी मिलने और खाद्य पदार्थों में संभावित मिलावट की आशंका के चलते 8.14 लाख रुपये मूल्य का कुल 4,172 किलो माल जब्त किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक (FSS) अधिनियम के तहत निर्धारित अनिवार्य नियमों का पालन नहीं करते पाया गया। इसके अलावा, लाइसेंस से संबंधित आवश्यक विवरणों में संशोधन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई है।

तुकाराम मुंडे के निर्देश पर चल रहा अभियान

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में राज्यभर में मिलावटी और नियमों का उल्लंघन कर खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एफडीए अधिकारियों ने पुणे में सिया गोयल के पिता की दुकान पर छापा मारकर यह कार्रवाई की।

एक एफडीए अधिकारी ने कहा कि नियमों के उल्लंघन को देखते हुए प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर अगले आदेश तक सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद रखने का निर्देश दिया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

क्या है केतन अग्रवाल हत्याकांड?

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल (25) को कथित तौर पर खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज मामले में दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में तय थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग