15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर खान बोले, “गौरी हिंदू नहीं…” क्या पहली दो पत्नियों ने धर्म बदला था? जानिए पूरे परिवार का धार्मिक परिचय

Aamir Khan on Love Jihad : आमिर खान तीसरी शादी के बाद लव जिहाद और फतवा के बीच में फंसे हैं। इसके बाद एक्टर ने लव जिहाद को लेकर खुलकर बोला है। आइए, आमिर खान के परिवार और धर्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ravi Gupta

Jul 15, 2026

Aamir Khan on Love Jihad, Aamir Khan wife,

Aamir Khan on Love Jihad | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- AI ChatGPT

Aamir Khan on Love Jihad : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी के बाद उन पर 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' होने के आरोप लगे। महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने सवाल उठाया कि क्या सेलिब्रिटीज की ऐसी निजी पसंद को हिंदू समाज को गंभीरता से लेना चाहिए, और क्या आमिर की शादियों को 'लव जिहाद' के उदाहरण के तौर पर देखा जाए।

दूसरी तरफ, एक मौलवी ने भी आमिर की गैर-मुस्लिम महिला से तीसरी शादी पर शरिया के विरुद्ध बताते हुए फतवा जारी कर दिया - यानी आमिर को दोनों तरफ से सवालों का सामना करना पड़ा।

लव जिहाद पर आमिर का जवाब

इन आरोपों पर आमिर ने खुद जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार शुरू से ही समावेशी रहा है। उनकी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है, उनकी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है, और उनके चचेरे भाई मंसूर खान की पत्नी ईसाई हैं।

वहीं उन्होंने साफ किया कि उनकी तीनों पत्नियों में से किसी ने भी शादी के बाद धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि सभी शादियां सिविल (कोर्ट मैरिज जैसी, धार्मिक रीति से अलग) थीं।

आमिर ने यह भी बताया कि गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं, और वे भी नियमित रूप से चर्च जाने वाली प्रैक्टिसिंग ईसाई नहीं हैं। आइए, आमिर खान के माता-पिता, पत्नी और बच्चों के धर्म आदि को लेकर पूरी चीजों को देखते हैं।

आमिर खान का पारिवारिक और धार्मिक परिचय

आमिर खान के माता-पिता मुस्लिम हैं। आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ। इसलिए, आमिर जन्म से ही इस्लाम धर्म से हैं। बता दें कि 2013 में हज भी कर चुके हैं।

पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव दोनों हिंदू हैं। आमिर से शादी के बाद भी दोनों धर्म नहीं बदला। साथ ही तीसरी पत्नी गौरी भी धर्म परिवर्तन नहीं की हैं।

आमिर की तीनों शादियां और तलाक/अलगाव - पूरी टाइमलाइन

शादी नंबर 1 - रीना दत्ता (1986-2002): आमिर और रीना की शादी 18 अप्रैल 1986 को हुई थी। रीना ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में एक छोटा रोल भी किया था, और बाद में आमिर की फिल्म 'लगान' में बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ीं। दिसंबर 2002 में आमिर ने तलाक के लिए अर्जी दी, जिसके बाद दोनों बच्चों जुनैद और इरा की कस्टडी रीना को मिली। 16 साल के इस रिश्ते के टूटने के बावजूद आमिर और रीना के बीच आज भी सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश में शामिल रहे।

शादी नंबर 2 - किरण राव (2005-2021): किरण, आमिर की फिल्म 'लगान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर आशुतोष गोवारिकर के साथ काम कर रही थीं, यहीं से दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं। 28 दिसंबर 2005 को दोनों ने शादी की। 5 दिसंबर 2011 को दोनों ने सरोगेसी के ज़रिए बेटे आज़ाद राव खान के जन्म की घोषणा की। जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने अपने अलगाव का ऐलान किया, हालांकि दोनों ने स्पष्ट किया कि यह तलाक नहीं बल्कि एक शांतिपूर्ण अलगाव है और वे बेटे आज़ाद की परवरिश साथ मिलकर करते रहेंगे। किरण आज एक सफल फिल्ममेकर हैं, जिनकी हालिया फिल्म 'लापता लेडीज़' को खूब सराहा गया था।

शादी नंबर 3 - गौरी स्प्रैट (2026-वर्तमान): आमिर और गौरी करीब 25 साल से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन दो साल पहले आमिर की चचेरी बहन नुज़हत खान के ज़रिए बेंगलुरु में दोबारा मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती रिश्ते में बदल गई। मार्च 2025 में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को पहली बार मीडिया के सामने पेश किया था। 5 जुलाई 2026 को दोनों ने मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर के घर पर करीब 100-150 करीबी परिजनों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली।

आमिर के परिवार की असल तस्वीर समावेशी

आमिर खान के परिवार की यह पूरी तस्वीर दिखाती है कि उनके तीनों निकाह असल में सिविल मैरिज थे, जिनमें किसी पक्ष ने अपना धर्म नहीं बदला - बेटी इरा की शादी भी एक हिंदू से ईसाई रीति-रिवाज से हुई। यह पारिवारिक विविधता ही वह आधार है जिस पर आमिर ने खुद को 'लव जिहाद' के आरोपों से अलग बताया है।