16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केतन अग्रवाल हत्याकांड: क्या जेल से बाहर आएगी सिया गोयल? जानें मामला

Ketan Agarwal Murder Case : महाराष्ट्र के पुणे बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की न्यायिक हिरासत की अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही है। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।
2 min read
Google source verification
Ketan Agarwal Murder Case

Ketan Agarwal Murder Case (सोर्स- @siyagoyal1.19)

Ketan Agarwal Murder Case : महाराष्ट्र के पुणे बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की न्यायिक हिरासत की अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही है। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। अगर कोर्ट इस हिरासत की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाती है तो दोनों जेल से बाहर आ सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है। वहीं आरोपी सिया गोयल के परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सिया गोयल के परिवार की मसाले और सूखे मेवों की दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे नोटिस जारी किया है।

रिमांड की अर्जी को खारिज कर भेजा था जेल

इससे पहले पुलिस कस्टडी की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए जांच अधिकारियों ने कोर्ट को बताया था कि मामले की तह तक जाने के लिए दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करना आवश्यक है। इसके अलावा, हत्याकांड से जुड़े कई डिजिटल चैट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य अभी बरामद किए जाने बाकी हैं। हालांकि, अदालत ने पुलिस की तीन दिनों की अतिरिक्त रिमांड की अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था। आरोपी पहले ही कुल 11 दिनों तक पुलिस रिमांड पर रह चुके हैं।

आरोपी सिया के परिवार को लगा बड़ा झटका

आरोपी सिया गोयल के परिवार को एक और बड़ा प्रशासनिक झटका लगा है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित आरोपी के परिवार की मसाला और ड्राई फ्रूट्स की दुकान 'मेसर्स बीजी गोयल एंड कंपनी' पर बड़ी कार्रवाई की है। नियमों के उल्लंघन के मामले में नियामकीय टीम ने दुकान का औचक निरीक्षण कर हल्दी पाउडर, तिल और सोयाबीन वड़ियों के नमूने जब्त किए हैं। साथ ही, आगामी आदेश तक दुकान की तमाम व्यावसायिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जिससे गोयल परिवार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

यह था पूरा मामला

गौरतलब है कि आरोपी सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में ट्रैकिंग के बहाने बुलाया था। वहां उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर बेहद क्रूरता से केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग