जयपुर

Khatu Shyamji Mela : खाटूश्यामजी मेला के लिए रींगस से चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, NW रेलवे के जयपुर मंडल ने किए विशेष इंतजाम

Khatu Shyamji Mela : खाटूश्यामजी में आयोजित होने वाले देवउठनी एकादशी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने रींगस से जयपुर, दिल्ली और रेवाड़ी के लिए 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 10:55 PM IST
khatu shyamji mela 8 special trains will run from reengus jaipur
Khatu Shyamji Mela : डीआरएम ने किया रींगस स्टेशन का निरीक्षण। फोटो पत्रिका

Khatu Shyamji Mela : जयपुर। खाटूश्यामजी में आयोजित होने वाले देवउठनी एकादशी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने रींगस रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम किए हैं। यात्रियों को सफर और टिकट के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए रेलवे ने रींगस से जयपुर, दिल्ली और रेवाड़ी के लिए 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगदीश कुमार के अनुसार, मेले के दौरान रींगस स्टेशन पर टिकट के लिए लंबी कतारें न लगें, इसके लिए रेलवे ने टिकटिंग व्यवस्था को पूरी तरह हाइटेक और विस्तारित किया है। स्टेशन पर 3 अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के साथ ही 8 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) लगाई गई हैं। इसके अलावा, भीड़ अधिक बढ़ने पर यात्रियों को चलते-फिरते टिकट उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल यूटीएस मशीनों से लैस अतिरिक्त वाणिज्यिक स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।

सुरक्षा और स्वास्थ्य के पुख्ता प्रबंध

यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों और वाणिज्यिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे मेला क्षेत्र और स्टेशन परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया गया है, जिसकी लाइव मॉनिटरिंग स्टेशन पर बने 'वार रूम' से की जाएगी। इसके साथ ही, किसी भी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने या आपातकालीन स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के लिए स्टेशन पर एक अतिरिक्त मेडिकल एंबुलेंस भी 24 घंटे तैनात रहेगी।

निरीक्षण: डीआरएम ने रींगस स्टेशन पर परखीं व्यवस्थाएं

इन विशेष तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को जयपुर मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने रींगस रेलवे स्टेशन का दौरा कर सभी इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें और श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। रेलवे ने भी यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

खाटूश्यामजी जन्मोत्सव : 19 नवंबर से कोटा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

कोटा. खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर यात्री भार को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोटा से रशीदपुरा खोरी वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन में आरक्षित श्रेणियों की सीटें उपलब्ध हैं। गाड़ी संख्या 09803 कोटा-रशीदपुरा खोरी स्पेशल 19 नवंबर को कोटा से रात 9.55 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5.40 बजे रशीदपुरा खोरी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 रशीदपुरा खोरी-कोटा स्पेशल 20 नवंबर को सुबह 7.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 4.30 बजे कोटा पहुंचेगी।

Updated on:
16 Nov 2026, 10:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में 84.42 फीसदी मतदान, कई जिलों में बहा खून, देर रात तक जारी होंगे नतीजे

Rajasthan: पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे झगड़े क्रूरता नहीं, 11 साल पुराने दहेज प्रताड़ना के मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Sunny Deol Film : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर विवाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, अब 20 को नहीं होगी रिलीज

Jaipur News: दिवाली का ‘ब्रेक’ ख़त्म, अब जयपुर में बुलडोज़र एक्शन! सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक के अतिक्रमणों पर बड़ा अपडेट 

Rajasthan : मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की बढ़ती घटनाओं से मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर नाराज, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई