जयपुर

Lok Sabha Election 2019- सीट बंटवारे को लेकर उलझन में हैं राजनीतिक दल

Lok Sabha Election 2019 - चुनाव लोकसभा का हो या विधानसभा का टिकटों की मारामारी तो रहती ही है। प्रमुख राजनीतिक दलों में अधिक तो छोटे दलों में थोड़ी कम। साल-दर-साल ये मारामारी राजनीतिक दलों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।
2 min read
Apr 10, 2019
Congress And Bjp
कांग्रेस-भाजपा जनता के बीच

अनंत मिश्रा
जयपुर। Lok Sabha Election 2019 - चुनाव लोकसभा का हो या विधानसभा का टिकटों की मारामारी तो रहती ही है। प्रमुख राजनीतिक दलों में अधिक तो छोटे दलों में थोड़ी कम। साल-दर-साल ये मारामारी राजनीतिक दलों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।

हालत 'एक अनार- सौ बीमार' वाली होती जा रही है। टिकट जितने सीमित हैं, दावेदार उतने ही असीमित। नेता भी करें तो क्या? सबको राजी कर पाना आसान नहीं। सात चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने और वापस लेने का सिलसिला चल रहा है, लेकिन राजनीतिक दल हैं कि अब भी टिकट बंटवारे की प्रक्रिया के दौर से गुजर रहे हैं।

Congress पहली सूची के बाद अब तक 30 और BJP 20 दिनों में 19 सूचियां जारी कर चुकी है। इससे पहले हुए लोकसभा चुनाव में इन दलों ने शायद ही कभी इतनी सूचियां जारी की हों। खास बात ये कि दोनों प्रमुख दल चुनाव से 3-4 महीने पहले तक उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का दावा कर रहे थे। इन दोनों दलों की आगे कितनी और सूचियां आएंगी, कोई नहीं जानता।


2014 में सिर्फ 7-8 सूचियां ही थीं
पिछले आम चुनाव में भाजपा व कांग्रेस ने 7-8 सूचियां ही जारी की थीं। तब भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पहली चार सूचियों में 300 से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस की इस बार 5 सूचियां तो ऐसी हैं जिनमें 1-1 जबकि 4 सूचियों में 2-2 नाम शुमार थे। पांचवीं सूची सबसे बड़ी थी।

भाजपा की तीन सूचियों में 1-1 नाम
भाजपा की अब तक 19 सूचियों में 3 सूचियां ऐसी थी जिनमें सिर्फ एक-एक ही नाम थे। जबकि तीन सूचियों में 3-3 नाम शामिल थे। पार्टी की पहली सूची सबसे बड़ी थी, जिसमें 184 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नाम शामिल थे।

दोनों प्रमुख दलों में बड़ी तादाद में सूचियां
बड़ी तादाद में सूचियां आने का प्रमुख कारण दावेदारों की भरमार तो है ही, दूसरे दलों से नेताओं को लाकर चुनाव लड़ाने की सोच भी बड़ा कारण है। उदाहरण के तौर पर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और जयाप्रदा को लिया जा सकता है।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 News. Jaipur News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।

Updated on:
10 Apr 2019 09:42 am
Published on:
10 Apr 2019 08:07 am
Also Read
View All
जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट