जयपुर

‘जन्मदिन मुबारक हो धोनी’, कम लोगों को पता है मिस्टर कूल का ये सपना!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 10:14 AM IST
ms dhoni

जयपुर
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 37 वां जन्मदिन शनिवार को मनाएंगे। माही के नाम से मशहूर धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में तत्कालीन बिहार (मौजूदा झारखंड़) रांची में हुआ था। धोनी दाए हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर है। माही को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। धोनी के पिता का नाम पान सिंह व माता का नाम देवकी देवी है। धोनी की एक बहन जिनका नाम जयंती और एक भाई जिनका नाम नरेंद्र है।


महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला अंर्ताराष्ट्रीय मैच 23 दिसंबर 2004 में बंग्लादेश के खिलाफ शुरू किया था। धोनी अपने पहले ही मैच में बिना खाता खोले शून्य पर रन आउट हो गए थे,और अपना पहला टेस्ट मैच एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ खेला था। धोनी काफी लंबे समय तक टेस्ट, वनडे और टी—20 टीम के कप्तान रहे थे। हालांकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 145 गेंदों पर नाबाद 183 रन की पारी खेली थी। इस मैच में धोनी ने टीम को जीत दिलाई थी।

आपको बता दे कि धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 2007 में टी—20 विश्व कप, 2011 में वनड़े विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई थी। धोनी ऐसे कप्तान बन गए जिसके पास आईसीसी के सभी कप है। धोनी बचपन से ही फुटबॉल और बैडमिंटन खेला करते थे। उनका सपना फुटबॉल में गोलकीपर बनना था। बाद में उन्होंने क्रिकेट में आने का फैसला लिया और महान कप्तान साबित हुए।

धोनी सचिन तेंदुलकर के प्रसंसक है और बचपन से ही उनके अराध्य रहे है। माही ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। गौरतलब है कि धोनी का टेस्ट क्रिकेट में 38.09 की औसत और 59.11 की स्ट्राइक रेट रहा। धोनी ने 199 वनड़े मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। जिसमें 110 मैचों में जीत और 74 में हार मिली। उन्होंने 72 टी—20 मैचों में कप्तानी करी जिसमें 41 में जीत और 28 में हार मिली।

आपको बता दे कि धोनी ने क्रिकेट में आने से पहले रेलवे में टीटीई की नौकरी थी। धोनी 2001 से 2003 तक दक्षिण रेलवे के खरगपुर रेलवे स्टेशन पर टीटीई रहे थे। धोनी ने 4 जुलाई 2010 को अपने साथ पढ़ने वाली क्लासमेट साक्षी रावत से शादी की। साक्षी का जन्म देहरादून,उत्तराखंड में हुआ था। शादी के समय साक्षी होटल मैनजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। धोनी 6 फरवरी 2015 को एक बेटी के पिता बने। धोनी की बेटी का नाम जीवा है।

Updated on:
7 Jul 2018, 10:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप